Sat. Aug 15th, 2026

MPESB Result: 14,950 अभ्यर्थियों का सपना पूरा! वनरक्षक और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों में से 14,950 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए पात्र चुना गया है।

सहायक जेल अधीक्षक और जेल प्रहरी के लिए रिक्तियों के 10 गुना, जबकि वनरक्षक व क्षेत्ररक्षक के लिए 5 गुना अभ्यर्थियों को मैरिट व आरक्षण के आधार पर अगले चरण में जगह मिली है।

अंतिम उत्तर कुंजी, अंक बाद में होंगे जारी

4 से 20 जून के बीच आयोजित ऑनलाइन परीक्षा की आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम उत्तर कुंजी बनाकर रिजल्ट तैयार किया गया है।

विभागों के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत प्राप्तांक (Marks) फिलहाल रोक दिए गए हैं, जो भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद वेबसाइट पर दिखेंगे।

वहीं अगले चरण में संबंधित विभाग अभ्यर्थियों के मूल निवासी, आयु, लिंग व श्रेणी संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन (Verification) करेंगे।

अभ्यर्थी अपना रिजल्ट MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

About The Author

इन्हें भी पढ़े