बलौदाबाजार में 12-13 अगस्त को प्लेसमेंट कैंप, युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका
Job Recruitment: बालोदाबाज़ार जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक अच्छा मौका सामने आया है। जिला प्रशासन की देखरेख में 12 और 13 अगस्त को एक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप के जरिए सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों के लिए रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। चुने गए उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से 15,000 से 25,000 तक की मासिक सैलरी मिलेगी। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस प्लेसमेंट कैंप का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। जिला कौशल विकास प्राधिकरण ने युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
दो जनपद पंचायतों में लगेगा प्लेसमेंट कैंप
जिला कौशल विकास प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार, SIS इंडिया कंपनी लिमिटेड, जशपुर (छत्तीसगढ़) ब्लॉक स्तर पर प्लेसमेंट कैंप आयोजित कर रही है। इस पहल के तहत, अलग-अलग तारीखों पर दो जनपद पंचायत मुख्यालयों में काउंसलिंग और प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जाएंगे।
सुरक्षा क्षेत्र में नौकरी का मौका
प्लेसमेंट कैंप में चुने गए युवाओं को सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा, योग्य उम्मीदवारों के लिए सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर नौकरी के मौके भी उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रशासन का मकसद स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में नौकरी दिलाना है, ताकि उन्हें काम की तलाश में दूसरे शहरों में न जाना पड़े।
15 से 25 हजार रुपए तक मिलेगा वेतन
प्लेसमेंट कैंप में चुने गए उम्मीदवारों को 15,000 से 25,000 तक की मासिक सैलरी मिलेगी। सैलरी पद और योग्यता के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। जिले में आयोजित होने वाला यह कैंप उन युवाओं के लिए खास तौर पर फायदेमंद हो सकता है जो सिक्योरिटी सेक्टर में काम करना चाहते हैं और प्राइवेट सेक्टर में नौकरी के मौके तलाश रहे हैं।
युवाओं से कैंप में पहुंचने की अपील
ज़िला प्रशासन और जिला कौशल विकास प्राधिकरण ने बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे तय तारीख पर अपने-अपने जनपद पंचायत मुख्यालय जाएं और रोजगार के अवसर पाने के लिए प्लेसमेंट कैंप में हिस्सा लें। प्रशासन ने युवाओं को सलाह दी है कि वे कैंप में जाने से पहले भर्ती और चयन से जुड़ी जरूरी जानकारी हासिल कर लें और तय समय पर जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचें। (एजेंसी)

