Tue. Aug 4th, 2026

Cristiano Ronaldo Georgia Prenup Leak: शादी से पहले लीक हुआ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मैरिज एग्रीमेंट, तलाक हुआ तो जॉर्जियाना को देने होंगे करोड़ों रुपये!

Cristiano Ronaldo Prenuptial Agreement: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी मंगेतर जॉर्जियाना रोड्रिगेज की शादी की तारीखों को लेकर आ रही खबरों के बीच एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। दोनों का शादी से पहले का कानूनी समझौता (Prenuptial Agreement) लीक हो गया है, जिसकी शर्तें सोशल मीडिया और मीडिया में जमकर वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रोनाल्डो और जॉर्जियाना की लीगल टीमों ने इस समझौते का मसौदा तैयार किया है, जिसके तहत अलगाव की स्थिति में जॉर्जियाना को भारी-भरकम वित्तीय सुरक्षा मिलेगी।

महीने का भत्ता और अरबों का पैकेज

लीक हुई जानकारी के अनुसार, यदि रोनाल्डो और जॉर्जियाना के बीच कभी अलगाव या तलाक होता है, तो रोनाल्डो को जॉर्जियाना को हर महीने करोड़ों रुपये की राशि देनी होगी:

  • व्यक्तिगत खर्च: 1,21,000 डॉलर (लगभग 1 करोड़ रुपये) प्रति माह।
  • आजीवन भत्ता: 1,10,000 डॉलर (लगभग 92 लाख रुपये) प्रति माह।
  • बच्चों का रखरखाव: बच्चों की आलीशान जीवनशैली और देखभाल के लिए 5,00,00,00 डॉलर (लगभग 4.2 करोड़ रुपये) प्रति माह।
  • सालाना लाइफस्टाइल फंड: जीवनशैली बनाए रखने के लिए 2 मिलियन डॉलर (लगभग 16.7 करोड़ रुपये) हर साल।

आलीशान बंगले, प्राइवेट जेट और लग्जरी गाड़ियां

वित्तीय भत्ते के अलावा, इस एग्रीमेंट में कई अन्य महंगी संपत्तियां और सुविधाएं भी शामिल हैं:

  • मड्रिड और लिस्बन में रियल एस्टेट सहित लगभग 5.6 मिलियन डॉलर (करीब 47 करोड़ रुपये) की कुल संपत्तियां जॉर्जियाना को मिलेंगी।
  • दो बेहद लग्जरी कारें।
  • प्राइवेट जेट से यात्रा करने की सुविधा और साल में दो लग्जरी वेकेशन (छुट्टियां)।

शादी की तारीख पर आया परिवार का बयान

बीते कुछ दिनों से मीडिया में खबरें चल रही थीं कि दोनों 1 अगस्त को गुप्त रूप से शादी के बंधन में बंध गए हैं। हालांकि, उनके परिवारों ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा है कि अभी तक शादी की कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं हुई है। पिछले साल दोनों ने सगाई की थी। रोनाल्डो और जॉर्जियाना की तरफ से इस लीक हुए मैरिज एग्रीमेंट पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

‘सही समय का इंतजार था’

एक पुराने इंटरव्यू का जिक्र करते हुए रोनाल्डो ने कहा था कि सही चीजें सही समय पर ही होती हैं। जब उन्होंने जॉर्जियाना को रिंग पहनाई, तब उनकी बेटियों ने आकर पूछा था कि ‘क्या आप मम्मी को प्रपोज कर रहे हैं?’ उसी पल उन्हें अहसास हुआ कि यही शादी के फैसले का बिल्कुल सही समय है। वहीं, जॉर्जियाना भी बच्चों और परिवार को अपनी पहली प्राथमिकता मानती हैं।

 

About The Author

इन्हें भी पढ़े