बेटी का एडमिशन कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, समृद्धि हाईवे पर कार में जिंदा जले 6 लोग
Wardha Samruddhi Highway Accident: महाराष्ट्र के वर्धा समृद्धि हाइवे पर एक भीषण दुर्घटना घटी। वर्धा के पास राजमार्ग पर कार और ट्रक की टक्कर में छह लोग जलकर मर गए। टक्कर के बाद भीषण आग लग गई और कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। ट्रक में भी आग लग गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार लोग जलते हुए ट्रक के नीचे दबकर दुखद रूप से दम तोड़ गए। इस घटना से व्यापक शोक और सदमा फैला है।वर्धा के सालोड हिरापुर निवासी राजेश टिपले अपनी जुड़वां बेटियों के उज्ज्वल भविष्य का सपना लेकर पुणे गए थे, लेकिन किसे मालूम था कि खुशियों का यह सफर जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। आग लगने से ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार जलते हुए ट्रक के नीचे फंस गई, जिससे उसमें सवार चारों लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कुल छह लोगों की मौत हुई है।
जुड़वां बहन को पुणे छोड़ लौट रहा था परिवार
खबरों के मुताबिक, राजेश टिपले (50), उनकी पत्नी सुषमा (45) और उनकी जुड़वां बेटियां इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेने के लिए पुणे गए थे। एक बेटी का दाखिला हो जाने के बाद, वे उसे पुणे में ही छोड़ दिया। इसके बाद राजेश टिपले, उनकी पत्नी सुषमा, उनकी दूसरी बेटी जान्हवी (16) और ड्राइवर स्विफ्ट डिजायर कार से वर्धा लौट रहे थे।
कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा वर्धा जिले की सीमा के भीतर समृद्धि राजमार्ग पर हुआ।इथेनॉल ले जा रहा एक ट्रक पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो चुका था और राजमार्ग पर खड़ा था, जिसके चलते अधिकारियों को यातायात का मार्ग बदलना पड़ा। इसी दौरान पुणे से वर्धा जा रही एक कार तेज रफ्तार से ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई। ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर को बचने का कोई मौका नहीं मिला, जबकि कार में सवार चार यात्री अंदर ही फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार में सवार चारों लोग वर्धा जिले के सलोद गांव के निवासी थे। मृतकों में जुड़वां बहनें भी शामिल थीं, जो पुणे में एडमिशन के लिए गई थीं, लेकिन लौटते समय इस दुखद दुर्घटना का शिकार हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही राजमार्ग पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि शवों को निकालने के लिए कार को काटना पड़ा।पुलिस के मुताबिक, कार सवार चारों मृतक वर्धा जिले के सालोड के निवासी थे। यह परिवार अपनी एक बेटी का पुणे में एडमिशन कराकर वापस घर लौट रहा था। मृतको में एक बेटी भी शामिल है, यह परिवार उसी की जुड़वां बहन को पुणे छोड़ने गया था और दूसरी बेटी के साथ लौटते समय ये हादसा हुआ।
सालोड गांव में पसरा मातम
वर्धा के सालोड हीरापुर गांव में खबर पहुंचते ही पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया और मातम छा गया। जिस घर में बेटी के इंजीनियरिंग में दाखिले का जश्न मनाया जाना था, अब वहां एक साथ तीन अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। पुणे में अकेली रह गई जुड़वां बहनें इस दुखद घटना की खबर सुनकर सदमे में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।इस भीषण हादसे में कार ड्राइवर अंकुश राऊत, राजेश टिपले, जाह्नवी टिपले और सुषमा टिपले की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रक ड्राइवर संजय कुमार और क्लीनर समरजीत पाल की भी आग में झुलसकर मौत हो गई। एक ही झटके में दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। (एजेंसी)

