Sat. Jul 18th, 2026

TMC नेता अभिषेक बनर्जी के कथित अवैध कार्यालय पर बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर से गिराया गया भवन

कोलकाता: आखिरकार तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के ऑफिस तक बुलडोजर पहुंच ही गया। शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में प्रशासन की ओर से एक बड़ा तोड़-फोड़ अभियान चलाया गया। अभिषेक बनर्जी का पाँच मंजिला ऑफिस गिरा दिया गया। अमतला-बारुईपुर रोड पर स्थित यह ऑफिस डायमंड हार्बर से सांसद बनर्जी का था। प्रशासन ने इसे पूरी तरह से अवैध निर्माण करार दिया है।

तीन बुलडोजर और भारी पुलिस बल तैनात

ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के ‘अवैध रूप से बने’ ऑफिस को गिराने के लिए बुलडोजर चलाया जा रहा है। अमतला-बारुईपुर रोड पर बनी इस पांच मंजीला इमारत को गिराने के लिए तीन बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन ने पहले इसे गिराने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन अभिषेक बनर्जी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद, प्रशासन ने शनिवार को इसे गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी।

साउथ 24 परगना में सांसद अभिषेक बनर्जी का ऑफिस है। डायमंड हार्बर से सांसद और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के ऑफिस को “अवैध निर्माण” के आरोपों के कारण गिराने की कार्रवाई शुरू होने के बाद एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सुबह-सुबह जब बुलडोजर वहां पहुंचा, तो स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता भी मौके पर इकट्ठा हो गए। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन को अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाने पड़े।

बिना मंजूरी और बिना दस्तावेजों के बनी थी इमारत

सुरक्षा कारणों से यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इससे पहले, प्रशासन ने एक नोटिस लगाया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि यह इमारत बिना मंजूरी के बनाई गई थी। विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से ही यह ऑफिस बंद था। जिला प्रशासन का दावा है कि यह ऑफिस अवैध रूप से बनाया गया था। इसे बिना किसी कागजात के बनाया गया था और इसके निर्माण से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका।पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद यह ऑफिस बंद रहा था। जब भी डायमंड हार्बर में कोई बैठक होती थी, तो वह इसी ऑफिस में होती थी। ये बैठकें तृणमूल कांग्रेस आयोजित करती थी। (एजेंसी)

About The Author