नकटी से राजभवन तक आज कांग्रेस की पदयात्रा, राज्यपाल को सौंपेगा ज्ञापन
Raipur News: छत्तीसगढ़ के नकटी गांव में हाल ही में हुई बुलडोजर कार्रवाई ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। कांग्रेस आज नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में पदयात्रा निकालेगी। राज्य कांग्रेस कमेटी ने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस अब इस लड़ाई को सड़कों से राजभवन तक ले जाने की तैयारी कर रही है। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में प्रभावित परिवारों के साथ नकटी गांव से राजभवन तक एक विशाल पदयात्रा निकाला जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रभावित परिवारों के साथ नकटी गांव से राजभवन (लोक भवन) तक पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। पदयात्रा के बाद, प्रभावित परिवारों के लिए कार्रवाई और न्याय की मांग करते हुए राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। कांग्रेस ने राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय मांगा है। इस संबंध में राजभवन को एक रिमाइंडर पत्र भी भेजा गया है। पार्टी को उम्मीद है कि आज ही मुलाकात का समय मिल जाएगा।
पदयात्रा की लिए राजीव भवन में बनी रणनीति
सोमवार को राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई, जिसमें पदयात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में राज्य कांग्रेस महासचिव मलकीत सिंह गैदू ने पदयात्रा की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया और नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं। इस बैठक में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व विधायक अनीता शर्मा, प्रदेश महामंत्री दीपक मिश्रा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
प्रभावित परिवारों के लिए कार्रवाई और पुनर्वास की मांग
कांग्रेस का आरोप है कि नकटी गांव में गरीब परिवारों के मकान तोड़ दिए गए हैं। पार्टी प्रभावित परिवारों के लिए न्याय, उचित पुनर्वास और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी। 29 जून को नकटी गांव में बुलडोजर चलाने की घटना के बाद से कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर सरकार को निशाना बना रही है। पार्टी ने विधानसभा में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने का फैसला किया है। अब कांग्रेस सड़क से राजभवन तक पदयात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराएगी।
कांग्रेस ने कहा सड़क से सदन तक गूंजेगा नकटी गांव का मुद्दा
कांग्रेस का स्पष्ट आरोप है कि नकटी गांव में गरीब परिवारों के घर अवैध रूप से तोड़ा गया हैं, जिससे कई 65 परिवार के लोग बेघर हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि पीड़ितों को न्याय मिलने तक वह चैन से नहीं बैठेगी। इस आंदोलन के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं: 29 जून को प्रशासन ने नकटी गांव में बुलडोजर चलाया। कांग्रेस ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से इस मुद्दे को उठाने का निर्णय लिया है।पदयात्रा के माध्यम से सरकार की नीतियों के खिलाफ जनमत तैयार करने की कोशिश की जा रही है।पीड़ित परिवारों को पुनः बसाने और उन्हें मुआवजा देने की मांग मुख्य रूप से उठाई जाएगी।
यातायात पुलिस ने जनता से अपील की
महासमुंद से दुर्ग जाने वाले चालकों से अनुरोध है कि वे मुख्य सड़क का उपयोग करें और सर्विस रोड से बचें। यातायात पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। रायपुर यातायात पुलिस ने पदयात्रा के मद्देनजर यह सूचना जारी की है। श्री राम मंदिर तिराहा (करेंसी टावर) से तेलीबांधा पुलिस स्टेशन तिराहा तक सर्विस रोड सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इस मार्ग की सर्विस रोड पूरी तरह से बंद रहेगी। (एजेंसी)

