Mon. Jul 13th, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी में बड़ा एक्शन, अध्यक्ष के निजी सचिव पर SIT की कार्रवाई

Badrinath Donation Scam : उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी का मामला सामने आया है। विशेष जांच दल SIT इस मामले की जांच कर रहा है। एसआईटी ने बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के मामले में अपनी जांच तेज कर दी है। एसआईटी की जांच अब बद्रीनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष तक पहुंचती नजर आ रही है। SIT ने मंदिर समिति के अध्यक्ष से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एसआईटी ने प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि वे मंदिर समिति के अध्यक्ष के निजी सचिव हैं। देहरादून में गिरफ्तार प्रमोद को लेकर एसआईटी टीम चमोली के लिए रवाना हो गई है। एसआईटी टीम प्रमोद को लेकर बद्रीनाथ भी पहुंच गई है।

खबरों के मुताबिक, प्रमोद नौटियाल को रविवार रात करीब 8 बजे देहरादून में हिरासत में लिया गया। बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे और दान की देखरेख का जिम्मा उन्हीं पर था। वे मंदिर के चढ़ावे और दान अधिकारी हैं। बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे में कथित अनियमितताओं का मामला 2 जुलाई को सामने आया था। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआईटी जांच के आदेश दिए थे।

प्रमोद नौटियाल के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद बद्रीनाथ मंदिर समिति के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। सूत्रों का दावा है कि जल्द ही और भी अधिकारियों और कर्मचारियों को हिरासत में लिया जा सकता है।

मायावती ने उठाए सवाल

उधर बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम मंदिर के बाद अब उत्तराखंड राज्य के बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में हुई चोरी और गबन का मुद्दा भी सुर्खियों में है।इन दोनों विख्यात धार्मिक स्थलों में इनके ट्रस्ट से जुड़े मुख्य प्रबन्धकों की भी सही से जांच होनी चाहिए वरना फिर आगे चलकर इनकी आड़ में इनके स्थान पर दूसरे बने मुख्य प्रबन्धक भी इसका दुरुपयोग कर सकते हैं, क्योंकि ऐसी आम चर्चा है कि निचले स्तर पर जो भी गड़बड़ी हुई है, तो उसके लिए या तो मुख्य प्रबन्धकों की मिलीभगत है या फिर उनकी लापरवाही की वजह से यह सबकुछ हुआ है। (एजेंसी)

About The Author

इन्हें भी पढ़े