Tue. Jul 7th, 2026

अर्जुन कपूर की बहन Anshula Kapoor ने रचाई शादी, दुल्हन बनते ही ओढ़ा मां का 42 साल पुराना दुपट्टा, तस्वीरें देख रो पड़ेंगे आप!

Anshula Kapoor Wedding: प्रसिद्ध फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत मोना शौरी कपूर की बेटी और बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर की सगी बहन अंशुला कपूर शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंशुला ने मुंबई में आयोजित एक निजी लेकिन बेहद भव्य समारोह में अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सात फेरे लिए।

शादी संपन्न होने के तुरंत बाद अंशुला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खास दिन की 16 खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने ब्राइडल लुक से जुड़ी एक ऐसी दिल छू लेने वाली कहानी बयां की है, जिसे सुनकर फैंस काफी भावुक हो रहे हैं।

मां की यादों को लेकर मंडप में पहुंचीं अंशुला

अपनी जिंदगी के इस सबसे बड़े और खास दिन पर अंशुला कपूर अपनी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर को अपने करीब महसूस करना चाहती थीं। अंशुला ने बताया कि जब उनका ब्राइडल लुक डिजाइन हो रहा था, तो उनके मन में सिर्फ एक ही बात साफ थी उन्हें अपनी मां का 42 साल पुराना सुनहरे टिश्यू और जरदोजी का दुपट्टा पहनना है।

अंशुला ने बेहद भावुक होते हुए लिखा:

“जब मैं दुल्हन बनी तो एक चीज थी, जिसके बारे में मुझे पता था कि मैं उसे अपने साथ रखना चाहती हूं मेरी मां का 42 साल पुराना सुनहरे टिश्यू और जरदोजी का दुपट्टा। मेरे लहंगे की बाकी हर एक चीज इसी के इर्द-गिर्द तैयार की गई। जिस दिन मेरे एक नए परिवार की शुरुआत हो रही थी, उस दिन उस चीज (दुपट्टे) में लिपटना सबसे सही लगा, जिसने सबसे पहले इस दुनिया में मेरा पालन-पोषण किया था।”

डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने तैयार किया रॉयल लुक

अंशुला कपूर ने मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी, स्टाइलिस्ट मोहित राय और रुचि कृष्णा के साथ मिलकर इस ड्रीम वेडिंग आउटफिट को तैयार किया। तस्वीरों में अंशुला ‘एंटीक रोज’ (हल्के गुलाबी) रंग के बेहद खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही हैं। उन्होंने लेयर्ड पन्ना और मोतियों के हेवी आभूषणों से अपने लुक को कंपलीट किया।

इस लहंगे की खासियत यह थी कि इसमें पूरे भारत की कलाओं का संगम देखने को मिला। इसमें बारीक कशीदा कढ़ाई और समृद्ध जरदोजी का काम था। साथ ही, अंशुला की पंजाबी जड़ों को सम्मान देने के लिए लहंगे में बेहद नाजुक ‘फुलकारी बॉर्डर’ भी लगाए गए थे।

नए परिवार को भी दिया खास सम्मान

अपनी मां की विरासत को सहेजने के साथ-साथ अंशुला ने उस परिवार के प्रति भी पूरा सम्मान व्यक्त किया, जिसका वह अब हिस्सा बन चुकी हैं। उन्होंने अपने पहनावे में एक ट्रेडिशनल ‘बांधनी घर चोला दुपट्टा’ भी शामिल किया, जो उनके ससुराल पक्ष के प्रति एक खूबसूरत श्रद्धांजलि थी।

2012 में हुआ था मां का निधन

आपको बता दें कि अंशुला और अर्जुन कपूर की मां मोना शौरी कपूर का 25 मार्च 2012 को कैंसर से एक लंबी और कठिन लड़ाई के बाद निधन हो गया था। यह दुखद पल तब आया था जब अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म ‘इशकजादे’ रिलीज होने वाली थी। मां के जाने के इतने सालों बाद भी अर्जुन और अंशुला हर मोड़ पर अपनी मां को याद करना नहीं भूलते। सोशल मीडिया पर अब कपूर खानदान की इस लाडली बेटी को शादी की ढेरों बधाइयां मिल रही हैं।

About The Author