Mon. Jun 22nd, 2026

छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, कई जिलों में झमाझम बारिश

Monsoon Update: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ में मानसून आ गया है। इस बार मानसून दंतेवाड़ा जिले से राज्य में प्रवेश कर गया है। मानसून के आगमन के साथ ही बस्तर के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। सोमवार को रायपुर में भी भारी बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून कुछ ही दिनों में बाकी जिलों को भी अपनी चपेट में ले लेगा। मानसून के आगमन के बाद बस्तर मंडल में बारिश तेज होने की आशंका है। विभाग ने बताया कि मानसून अगले कुछ दिनों में मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों को भी कवर कर लेगा, जिसके बाद पूरे राज्य में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले पांच दिनों के लिएअलर्ट जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है। आने वाले पांच दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

दोपहर में अचानक बदला मौसम

सोमवार दोपहर को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हुई है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दोपहर में अचानक मौसम बदला और रायपुर, रायगढ़ सहित कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। रायपुर के सुंदरनगर इलाके में महादेवघाट रोड पर पानी भर गया। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में गरज-चमक, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में मानसून सक्रिय है। इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल बनी हुई हैं। आने वाले दिनों में मानसून पूरे राज्य को कवर कर लेगा।(एजेंसी)

 

 

About The Author