रोंगटे खड़े कर देगा ‘ईथा’ का टीजर, श्रद्धा कपूर की अदाकारी की हो रही तारीफ
Eatha Teaser: श्रद्धा कपूर की नई फिल्म “ईथा” का टीजर सामने आते ही खूब सुर्खियां में आ गया है। इस टीजर को देखने के बाद प्रशंसक फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। श्रद्धा फिल्म में महाराष्ट्र की मशहूर लावणी गायिका विठाबाई भाऊ मंग नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। टीजर में गर्भनाल काटे जाने का दृश्य देखकर कई लोग हैरान रह गए हैं।
श्रद्धा कपूर अपने हर अवतार से फैंस का दिल जीत लेती हैं। अब वो फिल्म “ईथा” में एक अलग किरदार में नजर आएंगी। इस टीजर को शाहिद कपूर की फिल्म “कॉकटेल” के दौरान सिनेमाघरों में दिखाया गया था। श्रद्धा को शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना के साथ “कॉकटेल 2” में देखना फैंस के लिए सोने पर सुहागा साबित हुआ।

टीजर में श्रद्धा का दिखा अलग अवतार
श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म “ईथा” का टीजर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। रिलीज़ होते ही यह चर्चा का विषय बन गया है। फिल्म निर्माताओं ने टीजर जारी करके सबको चौंका दिया। टीज़र में विथाबाई नारायणगांवकर के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है। श्रद्धा कपूर इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जो उन्हीं के जीवन पर आधारित है। टीजर में उन्हें गर्भवती दिखाया गया है। प्रेग्नेंसी के बावजूद, वह स्टेज पर परफॉर्म करती रहती हैं, हालांकि, एक शो के दौरान उन्हें एहसास होता है कि बच्चे के जन्म का समय आ गया है।
गर्भनाल वाले सीन पर हो रही चर्चा
वायरल टीजर में दिखाया गया है कि विठाबाई को परफॉर्मेंस के दौरान प्रसव पीड़ा का एहसास होता है। इसके बावजूद, वह घबराती नहीं हैं। वह बैकस्टेज जाती हैं, बच्चे को जन्म देती हैं और फिर अपनी परफॉर्मेंस पूरी करने के लिए लौट आती हैं। विठाबाई पत्थर से गर्भनाल काटती हैं और अपने काम पर लौट आती हैं। लोग उनके साहस और समर्पण की प्रशंसा कर रहे हैं। शो का यह दृश्य दर्शकों को सबसे ज्यादा चौंका रहा है।
गौरतलब है कि विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर महाराष्ट्र की सबसे लोकप्रिय लावणी कलाकारों में से एक थीं। श्रद्धा कपूर ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। टीजर रिलीज़ होने के बाद से श्रद्धा कपूर को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिल रही है। यह उल्लेखनीय है कि विठाबाई महाराष्ट्र की एक प्रसिद्ध लावणी कलाकार थीं। उन्होंने एक प्रस्तुति के दौरान ही अपने बच्चे को जन्म दिया और जन्म के बाद फिर से दर्शकों के सामने प्रस्तुति देने लगीं। श्रद्धा कपूर अभिनीत यह फिल्म 28 अगस्त, 2026 को रिलीज़ होने वाली है। (एजेंसी)

