Fri. Jun 19th, 2026

IRCTC Website: 15 जुलाई तक बदल जाएगा ट्रेन टिकट बुकिंग का तरीका, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान

IRCTC Website: क्या आप भी तत्काल टिकट बुक करते समय ‘कैप्चा कोड’ के चक्रव्यूह में फंस जाते हैं या पैसे कटने के बाद सर्वर क्रैश होने से परेशान हैं? अब आपकी यह टेंशन हमेशा के लिए खत्म होने वाली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छात्रों की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए IRCTC की एक बिल्कुल नई और हाई-टेक वेबसाइट लॉन्च करने की तारीख तय कर दी है। जानिए कब और कैसे बदलेगा आपका टिकट बुकिंग का अनुभव और क्या इसमें AI की मदद ली जाएगी? पूरी खबर पढ़ें।

छात्रों की शिकायत पर रेल मंत्री का ‘ऑन-द-स्पॉट’ एक्शन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपने क्विक एक्शन के लिए जाने जाते हैं और इसका एक ताजा नजारा जयपुर में देखने को मिला। जयपुर दौरे के दौरान रेल मंत्री कुछ छात्रों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक छात्रा ने IRCTC पोर्टल पर टिकट बुकिंग के दौरान आने वाली तकनीकी दिक्कतों, विशेषकर धीमे कैप्चा सिस्टम (Captcha System) की शिकायत की।

छात्रों की परेशानी को समझते हुए रेल मंत्री ने बिना वक्त गंवाए तुरंत मौके पर ही अधिकारियों को फोन लगाया और 15 जुलाई 2026 तक IRCTC की एक बिल्कुल नई और अपग्रेडेड वेबसाइट तैयार करने का कड़ा निर्देश दे दिया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

IRCTC पोर्टल की ये 4 बड़ी समस्याएं, जिनसे जनता थी परेशान

IRCTC भारत की सबसे व्यस्त वेबसाइट्स में से एक है, जिस पर रोजाना करोड़ों यात्रियों का लोड रहता है। इस भारी ट्रैफिक के कारण आम यात्रियों को निम्नलिखित गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता था:

कैप्चा कोड का चक्रव्यूह: तत्काल बुकिंग के समय जब एक-एक सेकंड कीमती होता है, तब मुश्किल कैप्चा को समझने और उसे भरने में काफी समय बर्बाद हो जाता है। कई बार तो कैप्चा लोड ही नहीं होता।

तत्काल के समय सर्वर क्रैश: सुबह 10 और 11 बजे तत्काल टिकट खुलते ही अचानक ट्रैफिक बढ़ने से सर्वर फेल हो जाता है। पेज लगातार लोड होता रहता है और अंत में ‘सेशन टाइम आउट’ (Session Time Out) होने के कारण यूजर लॉगआउट हो जाता है।

पैसे कटना पर टिकट न मिलना: कई बार यात्रियों के बैंक अकाउंट से पैसे कट जाते हैं, लेकिन टिकट बुक नहीं हो पाती। इसके बाद रिफंड के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है।

OTP में देरी: लॉगिन या पेमेंट के समय वन-टाइम पासवर्ड (OTP) आने में इतनी देर हो जाती है कि तब तक उपलब्ध सीटें फुल हो जाती हैं।

कैसी होगी नई IRCTC वेबसाइट और क्या बदल जाएगा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई वेबसाइट को पूरी तरह से यूजर-फ्रेंडली और एडवांस बनाया जा रहा है। 15 जुलाई के बाद यात्रियों को ये बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं:

नया यूजर इंटरफेस (UI): वेबसाइट का लुक और इस्तेमाल करने का तरीका पहले से कहीं अधिक आसान और आकर्षक होगा।

नो सर्वर क्रैश (No Server Crash): पीक आवर्स या तत्काल बुकिंग के दौरान भारी ट्रैफिक होने पर भी साइट क्रैश नहीं होगी।

स्मूथ पेमेंट गेटवे: पैसे फंसने की समस्या खत्म होगी और सुरक्षित व तेज ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलेगी।

क्या 30 दिनों में नई वेबसाइट बनना संभव है?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इतने कम समय में पूरी वेबसाइट को स्क्रैच (शुरुआत) से बनाना मुश्किल है, लेकिन इसे स्मार्ट तरीके से आसानी से बदला जा सकता है:

सिर्फ समस्या वाले हिस्सों में बदलाव: पूरे डेटाबेस को छेड़े बिना, डेवलपर्स केवल उन हिस्सों (जैसे कैप्चा और पेमेंट) को अपग्रेड कर सकते हैं जो परेशानी पैदा करते हैं।

AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल: इस काम को गति देने के लिए AI की मदद ली जा सकती है, जिससे कोडिंग का काम हफ्तों के बजाय चंद घंटों में पूरा हो सकता है।

बीटा टेस्टिंग (Beta Testing): नए फीचर्स को पहले ‘बीटा वर्जन’ में लाइव करके उसकी कमियों को सुधारा जाएगा और फिर इसे पूरी तरह आम जनता के लिए रोलआउट किया जा किया जाएगा।

About The Author