अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म Welcome To The Jungle का ट्रेलर रिलीज, हंसी और एक्शन का डबल डोज
Welcome To The Jungle Trailer Released: अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक लंबी चौड़ी स्टार कास्ट मौजूद है जिसकी एक झलक हमें फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिल गई है। एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों से सजी कॉमेडी और एक्शन वाली ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो चुका है। जैसी उम्मीद थी कि ‘वेलकम’ सीरीज की ये फिल्म हंसी और रोमांच का डबल डोज देने वाली है, ट्रेलर इसपर पूरी तरह से फिट नजर आ रहा है।
![]()
कुछ जगहों पर ट्रेलर की झलकियाँ अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के बीच “हेरा फेरी” वाली नोंकझोंक की भी याद दिलाती हैं। “वेलकम टू द जंगल” का ट्रेलर YRF स्टूडियोज द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया गया, जहाँ सितारों का यह बड़ा समूह खूब मस्ती करता नजर आया। ट्रेलर में अफरा-तफरी और नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट के साथ फुल-फैमिली एंटरटेनमेंट भी है।
‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर लोटपोट करने वाले
4 मिनट 10 सेकंड का यह ट्रेलर कॉमेडी, रोमांच, मस्ती और ड्रामा से भरपूर है, जो दर्शकों को खूब हंसाएगा। फिल्म के हर किरदार को चमकने का मौका दिया गया है, जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, फरीदा जलाल और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों की मजेदार झलकियां देखने को मिलती हैं।
लीड हीरोज़ की रियल लाइफ से जुड़े किस्से
मजेदार बात यह है कि ट्रेलर में मुख्य अभिनेताओं के वास्तविक जीवन से जुड़े कुछ रोचक किस्से भी शामिल हैं। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी लंबे समय बाद “हेरा फेरी” की तरह ही एक साथ स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं।
वेलकम टू द जंगल’ कब हो रही रिलीज
“वेलकम टू द जंगल” इस महीने के अंत में, 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शुरुआत से ही दर्शक इसे लेकर उत्साहित हैं। यह “वेलकम” फ्रेंचाइज़ की तीसरी फिल्म है और इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।
‘वेलकम टू द जंगल’ की कास्ट
फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं और बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नज़र आ रहे हैं। मनोरंजन को और बढ़ाने के लिए सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, उर्वशी रौतेला, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े , तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा और दलेर मेहंदी जैसे कलाकारों ने भी कड़ी मेहनत की है। (एजेंसी)

