NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने रचा नया राजनीतिक इतिहास
12 years of Modi Government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार के केंद्र में सत्ता संभालने के 12 साल पूरे हो गए हैं। 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले मोदी 10 जून 2026 को लगातार 4,399 दिनों के साथ देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिसमें उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू 1952 के बाद चुनी गई सरकार के तौर पर 4,398 दिनों के रिकॉर्ड तोडा है।

देश में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी नेता जश्न मना रहे हैं। वे मंदिरों में जाकर पूजा कर रहे हैं। वहीं पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर जनसेवा को ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी बताया है। उन्होंने आगे कहा कि विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ लगातार काम करने वाला व्यक्ति ही लोगों का विश्वास अर्जित कर पाता है। एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने के साथ ही पीएम मोदी ऐसे नेता बन गए हैं, जिन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
पीएम मोदी का 2014 से अब तक तीसरा कार्यकाल
प्रधानमंत्री मोदी मई 2014 में भारी बहुमत के साथ पहली बार देश की सत्ता में आए थे। साल 2024 में उन्होंने लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उनके कार्यकाल में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। आज भारत न सिर्फ वैश्विक कूटनीति के शीर्ष मंचों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है, बल्कि ‘ग्लोबल साउथ’ की सबसे बुलंद आवाज भी बना हुआ है। 12 साल पूरे होने पर दुनियाभर से उनको बधाई संदेश मिल रहे हैं।
बीजेपी नेता पीएम मोदी के लिए मंदिर में कर रहे पूजा
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वे देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता आज इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मंदिरों में जाकर माथा टेक रहे हैं। नितिन नवीन, बांसुरी स्वराज, मुख्यमंत्री रेखा गुरमीत सिंह यादव और गिरिराज सिंह समेत कई प्रमुख नेता दिल्ली के मंदिरों में जाकर पूजा कर रहे हैं।
प्रमुख नेताओं ने दी बधाई
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने 12 वर्ष पूरे होने पर बधाई संदेश भेजे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और यहां तक कि विदेशी नेताओं ने भी बधाई संदेश भेजे हैं।(एजेंसी)

