इस विधि से पूजा करने पर, पांचवें बड़े मंगल पर हनुमान जी आपके कष्टों और दुखों को करेंगे दूर
Bada Mangal 2026:
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आज पांचवां बड़ा मंगलवार है। हिंदू धर्म में बड़े मंगल का दिन भगवान हनुमान जी की आराधना के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस बार 2 जून को पड़ रहा पांचवां बड़ा मंगल, भक्तों के लिए आस्था और साधना का एक अलग ही मौका लेकर आया है। कहते हैं, इस दिन हनुमानजी की पूजा खास तरीके से करें, उनकी पसंदीदा चीजें चढ़ाएं तो जीवन की कई मुश्किलें आसान हो जाती हैं। साथ में, मन में भी साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का अहसास होता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करने, व्रत रखने और जरूरतमंदों की सेवा करने से जीवन की अनेक परेशानियां दूर होती हैं। बजरंगबली अपने भक्तों के सभी संकट हरकर उन्हें सुख, शक्ति और सफलता का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
बड़े मंगल के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने और विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है।धर्मशास्त्रों में हनुमानजी को संकटमोचक और कलियुग के जागृत देवता कहते हैं। भक्त मंदिरों में जाकर दर्शन करते हैं और भगवान को सिंदूर, चमेली का तेल, गुड़-चना तथा लड्डू अर्पित करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन प्रिय वस्तुओं का भोग लगाने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। जो लोग सच्चे दिल से हुनमान जी उपासना करते है, उस पर मंगल, शनि और राहु-केतु जैसे ग्रहों का बुरा असर कम हो सकता है।
बड़ा मंगलवार पर हनुमान जी को चढ़ाएं ये विशेष भोग
1. बूंदी
हनुमान जी को बूंदी बहुत प्रिय है। पूजा में बूंदी चढ़ाने से घर में सुकून और शांति आती है—तनाव भी कम होता है। कई मंदिरों में इस दिन बूंदी का बड़ा प्रसाद बांटा जाता है।
2. बेसन के लड्डू
बेसन के लड्डू चढ़ाने की परंपरा बहुत पुरानी है। कहते हैं, ये समृद्धि और खुशहाली के प्रतीक हैं। प्रसाद के रूप में लड्डू परिवार या जरूरतमंदों में बांटें। भक्तों का विश्वास है कि इससे रुके कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
3. गेंदा या कमल के फूल
फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है। गेंदा और कमल के फूल हनुमानजी को बहुत पसंद हैं। फूलों के बाद भुना चना और गुड़ अर्पित करने की भी मान्यता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से ग्रह दोषों के प्रभाव में कमी आती है और घर की परेशानियां भी दूर होती हैं।
4. गुलकंद वाला मीठा पान
अगर कोई मनोकामना है, तो बड़ा मंगल पर मिठा पान अर्पित करना शुभ रहता है। कई भक्त मानते हैं कि इससे अटके हुए काम पूरे होने लगते हैं और आत्मबल बढ़ने की मान्यता है।
5. इमरती या जलेबी
हनुमानजी को इमरती या जलेबी चढ़ाना भी बहुत प्रिय है। माना जाता है, इनका प्रसाद चढ़ाने से हनुमान जी तो प्रसन्न होते ही हैं, दूसरे देवी-देवताओं की भी कृपा मिलती है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और जिंदगी में अच्छा बदलाव आता है।
धर्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़े मंगल पर दान-पुण्य का भी खास महत्व है. इस दिन जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र या अन्य उपयोगी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही हनुमान जी की कृपा पाने के लिए बजरंग बाण, सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीस भी अत्यंत फलदायी बताया गया है। श्रद्धा और विश्वास के साथ किया गया यह पाठ भक्तों के मन से भय, चिंता और नकारात्मकता को दूर करने का माध्यम माना जाता है।अब जब पांचवां बड़ा मंगल आ रहा है, तो अगर कोई पूरी श्रद्धा और भरोसे के साथ हनुमानजी की पूजा करे, तो उसके जीवन में नई ऊर्जा, पॉजिटिविटी और आत्मबल आना तय है।

