Mon. Jun 1st, 2026

1 June से बदलेंगे एलपीजी सिलेंडर के दाम, जानें यूपीआई पैन और आधार के बदले नियम

1 June Rules Changes:

1 June Rules Changes: जून का महीना आज से शुरू हो गया है। नया महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल और छोटू सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की है। साथ ही हुंडई की कारें भी आज से महंगी हो गई हैं। एयर इंडिया और इंडिगो ने अपनी फ्लाइट्स की संख्या में कटौती की है। साथ ही पैन, आधार, पीएफ से जुड़े नियम भी बदलने जा रहे हैं।

जून का महीना अपना साथ कई नए बदलाव लेकर आया है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में लगातार सातवीं बार बढ़ोतरी की गई है। साथ ही हवाई यात्रा भी आज से महंगी हो सकती है क्योंकि एयर इंडिया और इंडिगो ने फ्लाइट्स की संख्या में कटौती करने की घोषणा की है। इससे अलावा यूपीआई पेमेंट, आधार और पैन से जुड़े नियमों में आज से बदलाव हो रहा है।

सस्ती हुई रसोई गैस, लॉकडाउन में 14 kg LPG सिलेंडर पर घटाए 162 रुपए, देखें  नया रेट | Zee Business Hindi

LPG सिलेंडर की कीमत

सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 53.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। दिल्ली में इसकी कीमत अब 42 रुपये बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में यह 53.50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 3,255.50 रुपये का हो गया है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर अब 3,024 रुपये से बढ़कीर 3,067.50 रुपये का हो गया है जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 3,237 रुपये से बढ़कर 3,283 रुपये हो गई है। साथ ही छोटे सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

UPI पेमेंट का नियम

1 जून से यूपीआई ट्रांजैक्शन से जुड़े नियम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अगर आप जिस किसी को भी पैसे यूपीआई से ट्रांसफर करेंगे, उसका असली बैंक रजिस्टर्ड नाम आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा। माना जा रहा है कि नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई से होने वाले फ्रॉड को खत्म करने के लिए यह कदम उठाया है। इसमें क्यूआर कोड़ स्कैन करते ही या मोबाइल नंबर डालते ही आपको सही व्यक्ति के बारे में पता चल जाएगा।

New Year 2022: नए साल में एक जनवरी से ATM से 5 से ज्यादा लेनदेन पर लगेगी  अधिक फीस

एटीएम निकासी

इसके अलावा, अब यूपीआई-आधारित कार्डलेस एटीएम निकासी को भी बैंक की मासिक मुफ्त निकासी सीमा में शामिल किया जाएगा। यदि ग्राहक निर्धारित मुफ्त लेनदेन की सीमा पार कर लेते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। यह नियम डेबिट कार्ड से की जाने वाली एटीएम निकासी की तरह ही लागू होगा।

About The Author