Tue. May 26th, 2026

धान सीजन से पहले किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, लाखों किसानों का लोन होगा माफ

तमिलनाडु सरकार ने सहकारी बैंकों से लिए गए फसल ऋण माफ करने का बड़ा फैसला लिया है। इस योजना से 14.22 लाख किसानों को राहत मिलेगी।

 

चेन्नई: C. Joseph Vijay की सरकार ने धान सीजन शुरू होने से पहले किसानों को बड़ी राहत देते हुए फसल ऋण माफी का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने सहकारी बैंकों से लिए गए कृषि ऋण को माफ करने का फैसला लिया है। इस योजना से राज्य के करीब 14.22 लाख किसानों को फायदा मिलेगा।

 

सरकार के मुताबिक सीमांत किसानों के 50 हजार रुपये तक के फसल ऋण पूरी तरह माफ किए जाएंगे। वहीं बड़े किसानों के लिए भी 5 हजार रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने की घोषणा की गई है। इस फैसले से राज्य सरकार पर करीब 2,044 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।

 

किन किसानों को मिलेगा लाभ?

 

सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, 1 मई 2025 से 28 फरवरी 2026 के बीच सहकारी बैंकों से लिए गए फसल ऋण इस योजना के तहत माफ किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला किसानों को आगामी बुवाई सीजन के लिए नया ऋण लेने में मदद करेगा।

 

किस कर्ज पर कितनी मिलेगी राहत?

 

• 50,000 रुपये तक का ऋण – पूरी तरह माफ

• 50,001 से 60,000 रुपये तक – 40,000 रुपये राहत

• 60,001 से 70,000 रुपये तक – 30,000 रुपये राहत

• 70,001 से 80,000 रुपये तक – 20,000 रुपये राहत

• 80,001 से 1 लाख रुपये तक – 10,000 रुपये राहत

• 1 लाख रुपये से अधिक ऋण – 5,000 रुपये राहत

 

14 लाख से ज्यादा किसानों को फायदा

 

सरकार के वरिष्ठ मंत्री सीटीआर निर्मलकुमार ने बताया कि राज्य में लगभग 16.92 लाख किसानों ने कृषि ऋण लिया था, जिनमें से 14.22 लाख किसानों का ऋण पूरी तरह या आंशिक रूप से माफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार का प्रमुख चुनावी वादा था, जिसे अब पूरा किया गया है।

 

About The Author

इन्हें भी पढ़े