Sat. Feb 21st, 2026

एक की जगह बीस फीसदी ब्याज पर पैसे देने का गोरख धंधा

रायपुर। महादेव घाट रोड- सुंदर नगर स्थित के पेट्रोल पंप के सामने एक निजी फाइनेंस कंपनी 20 फीसदी ब्याज उगाही का गोलमाल कर रही हैं।

शिकायतकर्त्ताओं के अनुसार उक्त कंपनी का मालिक रायपुर से बाहर दूसरे शहर का है। जिसने ब्याज पर पैसे देने बकायदा पंजीयन करा रखा है। कागजात पर 01 प्रतिशत वैध ब्याज दिखाया जाता है। पर हकीकत विपरीत है। शिकायतकर्त्ताओं ने आगे बताया कि ब्याज 20% वसूला जाता है। कोई जरूरतमंद अगर 1 लाख ब्याज पर उठाना (लेना) चाहता है। उसे ऑनलाइन 1 लाख रुपए दिया जाता हैं। परन्तु साथ ही साथ 20 हजार नगद पहले ब्याज के तौर पर ले लिया जाता हैं।

ब्याज 100 दिन के लिए दिया जाता हैं। ब्याज लेने वाले से 3 कोरे चेक हस्ताक्षर करवा कर रख लिया जाता है। जिसे समय सीमा पर टैक्स लीगल ब्याज के मिलने पर वापस कर देते हैं। परंतु कार्यालय कर्मी भी चेक वापसी के समय समय 4% अपना कमीशन काटकर ही ब्लेंक चेक को वापस देते हैं। बहरहाल शिकायतकर्ता के आरोप की ई. ग्लोबल न्यूज पुष्टि नहीं करता।

About The Author