Wed. May 13th, 2026

Thalapathy Vijay ने सीएम बनते ही लिया बड़ा फैसला, तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ को मिली स्पेशल शो की मंजूरी

तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखते ही Thalapathy Vijay (जोपेश विजय) पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद Thalapathy Vijay ने न केवल प्रशासनिक सुधारों पर जोर दिया, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी बड़ी राहत दी है। राज्य में 717 शराब की दुकानों को बंद करने के कड़े फैसले के बाद, अब विजय ने आरजे बालाजी की आगामी एक्शन फिल्म ‘करुप्पु’ के लिए सुबह 9 बजे के स्पेशल शो की अनुमति दे दी है।

‘करुप्पु’ के लिए बदला नियम

तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था और प्रशंसको के बीच होने वाली अफरा-तफरी को देखते हुए सुबह के अर्ली शो पर काफी समय से पाबंदी थी। दरअसल, 2023 में ‘थुनिवु’ और ‘वारिसु’ के रिलीज के दौरान हुए हंगामे के बाद पिछली डीएमके सरकार ने सुबह 9 बजे से पहले के शो पर रोक लगा दी थी।

अब, ‘ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स’ ने सोशल मीडिया पर विजय का आभार व्यक्त करते हुए जानकारी दी कि 14 मई को रिलीज होने वाली फिल्म ‘करुप्पु’ का पहला शो (FDFS) सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

21 साल बाद सूर्या और तृषा की वापसी

फिल्म ‘करुप्पु’ कई मायनों में खास है:

मुख्य कलाकार: सूर्या फिल्म में ‘करुप्पुस्वामी’ की भूमिका में हैं।

अनोखा मुकाबला: आरजे बालाजी और तृषा कृष्णन फिल्म में वकीलों के रूप में आमने-सामने नजर आएंगे।

ऐतिहासिक रीयूनियन: सूर्या और तृषा की जोड़ी पूरे 21 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही है। इससे पहले वे 2005 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरु’ में साथ दिखे थे।

तृषा और विजय की नजदीकियों पर चर्चा

राजनीतिक फैसलों के बीच विजय और तृषा कृष्णन के रिश्तों की खबरें भी बाजार में गर्म हैं। हाल ही में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा की मौजूदगी और उनकी भावुकता ने इन चर्चाओं को और बल दिया है। हालांकि, दोनों सितारों ने आधिकारिक तौर पर इस पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन ‘करुप्पु’ को मिली विशेष अनुमति को फैंस इसी केमिस्ट्री से जोड़कर देख रहे हैं।

About The Author