सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! RBI में ऑफिसर बनने का सपना होगा पूरा.. ऐसे करें आवेदन
20 मई तक करें अप्लाई, 83 हजार तक सैलरी और UPSC वालों के लिए बेहतरीन मौका
Reserve Bank of India ने ग्रेड-बी ऑफिसर के 60 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में ग्रेड बी (जनरल) के 40 पद, डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक एंड पॉलिसी रिसर्च (DEPR) के 10 पद और डिपार्टमेंट ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट (DSIM) के 10 पद शामिल हैं।
करियर एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह भर्ती UPSC Civil Services Examination की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन बैकअप ऑप्शन हो सकती है। हर साल लाखों युवा UPSC के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन सीमित सीटों के कारण चयन बहुत कम लोगों का ही हो पाता है। ऐसे में RBI Grade B एक मजबूत करियर विकल्प माना जाता है।
आयु सीमा 21 से 30 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। ग्रेड बी (जनरल) पद के लिए न्यूनतम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन जरूरी है। वहीं SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में 55% अंक मान्य हैं।
वेतन की बात करें तो शुरुआती बेसिक सैलरी 35,150 रुपये प्रति माह है, लेकिन भत्तों को मिलाकर कुल सैलरी करीब 83,254 रुपये प्रति माह तक पहुंच सकती है।
परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। ग्रेड बी (जनरल) के लिए फेज-1 परीक्षा 13 जून 2026 को और फेज-2 परीक्षा 25 जुलाई 2026 को होगी। वहीं DEPR और DSIM के लिए फेज-1 परीक्षा 14 जून और फेज-2 परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले फेज-1 (प्रारंभिक परीक्षा), फिर फेज-2 (मुख्य परीक्षा) और अंत में इंटरव्यू शामिल है। फाइनल चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
खास बात यह है कि सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवार अधिकतम 6 बार ही फेज-1 परीक्षा दे सकते हैं, जबकि SC/ST/OBC/PwBD उम्मीदवारों पर यह सीमा लागू नहीं है।
कुल मिलाकर, RBI Grade B भर्ती 2026 युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है, खासकर उन अभ्यर्थियों के लिए जो सरकारी क्षेत्र में प्रतिष्ठित नौकरी की तलाश में हैं।

