Women’s Reservation Bill Update: ‘सरकार की साजिश उजागर हुई, ये संविधान और विपक्षी एकता की जीत’: प्रियंका गांधी
Women’s Reservation Bill Update: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा है कि राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करें।
Women’s Reservation Bill Update: नई दिल्लीः लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद महिला आरक्षण से संबंधित ‘संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’ और परिसीमन प्रक्रिया से जुड़े विधेयक पास न होने के बाद सरकार और विपक्ष एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मीटिंग में बीजेपी अध्यक्ष ने पार्टी के मुख्यमंत्रियों से कहा कि राज्य विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाकर विपक्ष के खिलाफ “ निंदा प्रस्ताव “ पारित किया जाना चाहिए।

