डिप्टी लीडर पद से हटने के बाद सांसद का पहला पोस्ट वायरल, कह दी दिल की बात
Raghav Chadha Post Viral: आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब से सांसद राघव चड्ढा को पार्टी ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। पार्टी के इस कदम के बाद राघव चड्ढा ने अपने एक्स (X) हैंडल से पहला पोस्ट शेयर किया है।
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पंजाब से सांसद राघव चड्ढा को पार्टी ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। आम आदमी पार्टी ने इस फैसले के साथ राज्यसभा सचिवालय को एक चिट्ठी भी लिखी है, जिसमें राघव चड्ढा को पार्टी के कोटे से बोलने का समय नहीं दिए जाने की मांग की गई है।
पद जाने के बाद राघव चड्ढा का पोस्ट
पार्टी के इस कदम के बाद राघव चड्ढा ने अपने एक्स (X) हैंडल से पहला पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके द्वारा राज्यसभा में उठाए गए जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों का जिक्र है। उनके ये पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर पहले भी काफी वायरल हुए थे।
सोशल मीडिया पर मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया
राघव चड्ढा के इस वीडियो पोस्ट को इंटरनेट पर भारी रिस्पॉन्स मिल रहा है। पोस्ट शेयर किए जाने के मात्र एक घंटे के भीतर ही 1 लाख 47 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे देखा। लगभग दो हजार लोगों ने इसे रीपोस्ट किया। पोस्ट को 7 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और लगभग 900 लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

