Tue. Feb 17th, 2026

अमित शाह की अध्यक्षता में होगा सर्वदलीय बैठक, मणिपुर हिंसा पर होगी चर्चा

amit shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए आज राष्ट्रीय राजधानी में एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक दोपहर 3 बजे निर्धारित है। चूंकि मणिपुर में 3 मई के बाद से अभी भी आगजनी जैसी घटनाएं हो रही हैं, इसलिए राज्य सरकार ने शांति में और अशांति को रोकने के प्रयास में इंटरनेट पर प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से पांच दिन और 25 जून तक बढ़ा दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से यह बैठक बुलाई गई है। विपक्ष लंबे समय से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग कर रहा था।

मणिपुर में हिंसा की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर अज्ञात बंदूकधारियों ने फायरिंग की। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। महिलाओं का एक बड़ा समूह सेना की आवाजाही में बाधा डालकर उपद्रवियों की ढाल बन रहा है । भारतीय सेना की स्पीयर कोर ने इसकी जानकारी दी।

बदमाशों ने की गोलीबारी –
इंफाल पूर्व में उरंगपत/येंगांगपोकपी (वाईकेपीआई) और कांगपोकपी के इलाकों में सशस्त्र बदमाशों ने गोलीबारी की। हथियारबंद बदमाशों का एक समूह वाईकेपीआई से पहाड़ी की ओर इलाके में घुसा। उन्होंने उरंगपत और ग्वालताबी गांवों की ओर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की। महिला प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा समूह क्षेत्र में अतिरिक्त टुकड़ियों की आवाजाही में बाधा डाल रहा है। सेना ने सशस्त्र उपद्रवियों को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर नाकेबंदी की है।

250 बम किए गए बरामद –
शांति बहाली के लिए कई जिलों में तलाशी अभियान जारी रहा। सुरक्षा बलों के संयुक्त तलाशी अभियान में अब तक कुल 1,095 हथियार, 13,702 गोला-बारूद और विभिन्न प्रकार के 250 बम बरामद किए गए हैं। पुलिस और सेना का संयुक्त अभियान जल्द…मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि समझौतों का उल्लंघन करने वाले एसओओ समूहों और सभी सशस्त्र समूहों के खिलाफ पुलिस और केंद्रीय बल बहुत जल्द संयुक्त अभियान शुरू करेंगे।

About The Author