Telangana Municipal Election Results 2026 : तेलंगाना नगरपालिका में बीजेपी का जलवा, इन वार्डों में दर्ज की जीत
Telangana Municipal Election Results 2026 : तेलंगाना नगर निगम चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। नगरपालिका के वार्ड में बीजेपी कांग्रेस और बीआरएस को टक्कर देते हुए दिख रही है।
Telangana Municipal Election Results 2026 Updates: तेलंगाना की 116 नगर पालिकाओं और 7 नगर निगमों के लिए वोटों की गिनती हो रही है। कुल 2,996 वार्डों के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे, नतीजे भी इसी से आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। नगररपालिका के वार्डों बीजेपी का भी जलवा कायम है।
सभी 116 नगरपालिकाओं और 7 नगर निगमों में दलीय आधार पर चुनाव कराए गए हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार बीआरएस को सीधे तौर पर टक्कर दे रहे हैं। वहीं, अभी एक सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।
कांग्रेस ने किया अपनी जीत का दावा
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने विकाराबाद जिले के कोडंगल में अपना वोट डाला था। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने करीमनगर में अपना वोट डाला था। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ ने कांग्रेस की जीत का दावा किया है, जबकि भाजपा नेता और केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने सत्ताधारी दल पर लगे आरोपों के बावजूद पार्टी की जीत की गारंटी दी है। यह परिणाम कांग्रेस, भाजपा और बीआरएस के लिए एक परीक्षा की तरह है।
कांग्रेस और BRS के बीच है लड़ाई
मुख्य मुकाबला सत्ताधारी कांग्रेस, पूर्व सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (BRS) और बीजेपी के बीच देखा जा रहा है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को मजबूत स्थिति में दिखाया गया था, लेकिन बीआरएस और बीजेपी ने भी कई इलाकों में अच्छी चुनौती पेश की है। कुछ स्थानों पर AIMIM के उम्मीदवार भी मजबूत दिख रहे हैं।
-
मंथानी नगरपालिका के सभी वार्डों के आए नतीजे
मंथानी नगरपालिका के सभी वार्डों में परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। पेद्दापल्ली जिले में मंथानी नगरपालिका आती है। जहां 13 वार्ड हैं। इनमें कांग्रेस ने 11 वार्डों में जीत दर्ज की है। बीआरएस ने 1 पर जीत दर्ज की है। अन्य के खाते में भी एक सीट गई है। यहां से बीजेपी का खाता नहीं खुल पाया है।
- कांग्रेस: 11
- बीआरएस: 1
- अन्य: 1
नगरपालिकाओं के इन वार्डों में भाजपा की जीत
तेलंगाना के नगरपालिका के कई वार्डों में भाजपा को जीत मिली है। जीते हुए वार्डों के नाम सामने आए हैं, जहां से बीजेपी उम्मीदवार की जीत हुई है। नीचे दिए गए नगरपालिकाओं के वार्डों में भाजपा की जीत का विवरण है।
- परकला: 3
- बांसवाड़ा: 3
- जिन्नाराम: 3
- चोप्पादंडी: 3
- इंद्रेशम: 2
- मेटपल्ली: 2
- अमंगल: 2
- कागजनगर: 2
- नारायणपेट’ 2
- कलवाकुर्थी: 2
- नरसापुर: 2
- आत्मकुर: 2
- असवरोपेटा: 1
- अमरचिंता: 1
- भोंगिर: 1
- यादगिरिगुट्टा: 1
- थुप्रान: 1
- दुब्बाका: 1
- मेदक: 1
- कोहिर: 1
- सदाशिवपेट: 1
- मकथल: 1
- देवरकोंडा: 1
- लक्सेटिपेट: 1
- अलियाबाद: 1
- सुल्तानाबाद: 1
- इब्राहिमपटनम: 1
- मोइनाबाद: 1
- शादनगर: 1
- रायकल: 1
- कोरुटला: 1

