Wed. Feb 11th, 2026

बस्तर पंडुम-2026 : राष्ट्रपति ने किया उत्सव का शुभारंभ, सीएम ने कहा- यह जनजातीय समाज के जीवन का दर्शन

बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का संगम बस्तर पंडुम-2026 शनिवार से शुरू होने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जगदलपुर में इस …और पढ़ें

रायपुर। बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का संगम “बस्तर पंडुम-2026” शनिवार से शुरू होने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जगदलपुर में इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ का भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान राष्ट्रपति महोदया ने स्टॉल का अवलोकन किया।

इन लोगों की रहेगी उपस्थिति

समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य और सांसद भी शामिल होंगे।

12 विधाओं का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव में बस्तर अंचल के पारंपरिक नृत्य, गीत, वाद्ययंत्र, वेशभूषा और चित्रकला की 12 विधाओं का प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही जनजातीय औषधियों, पेय पदार्थों और पारंपरिक व्यंजनों से भी दुनिया रूबरू होगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बस्तर में उत्साह का माहौल है।

About The Author