Wed. Feb 11th, 2026

रायपुर टार प्रोडक्ट्स में भीषण आग, लपटों के बीच दमकल की 5 गाड़ियां तैनात

रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में शनिवार दोपहर कावेरी इंडस्ट्रीज स्थित ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फैक्ट्री में तेल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका बनी रही, जिससे दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।

About The Author