नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे PM मोदी
नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया है। पीएम मोदी ने उन्हें बधाई भी दी। पीएम मोदी अब मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे है।
नितिन नबीन को भाजपा का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। आज बीजेपी के मुख्यालय में उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया गया। नितिन नबीन बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जिनकी उम्र 45 साल है। इस अवसर पर पीएम मोदी सहित बीजेपी के कई नेता मंच पर मौजूद रहे। पीएम मोदी ने नितिन नबीन को बधाई भी दी। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि नितिन नबीन जी को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष चुने जाने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। कई महीनों से संगठन पर्व यानि पार्टी का छोटी सी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने तक की प्रक्रिया लोकतांत्रित तरीके से भाजपा के संविधान के तरीकों और उसमें बताई गई हर बात ध्यान में रखकर लगातार चल रही थी। आज उसका विधिपूर्वक समापन हुआ।

