Sun. Feb 1st, 2026

CG Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ी उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड, IMD का अगले 48 घंटे का अलर्ट

CG Weather: अंबिकापुर में जनवरी के पहले पखवाड़े में कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। शहर का न्यूनतम तापमान लगातार सामान्य से चार …और पढ़ें

 

CG Weather Update: जनवरी के पहले पखवाड़े में अंबिकापुर में ठंड (CG Cold Wave) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग चार डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट के साथ यह 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी करीब दो डिग्री की गिरावट (Weather Update) दर्ज हुई है।

पांच जनवरी से सामान्य से नीचे तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में पांच जनवरी से लगातार न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। वर्तमान में यह सामान्य से चार डिग्री कम बना हुआ है। मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं मिलने से आगामी एक-दो दिनों तक ठंड के तेवर तीखे बने रहने की संभावना जताई गई है।

तापमान में दर्ज गिरावट नीचे दिए गए आंकड़े हाल के दिनों में तापमान में आई गिरावट को दर्शाते हैं-

दिनांक अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
13 जनवरी 24.0 4.9
14 जनवरी 22.6 4.6

About The Author