Mon. Feb 2nd, 2026

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक हफ्ते में 2 बार हुए बेहोश, AIIMS में एडमिट

जगदीप धनखड़ ने पिछले साल खराब सेहत के चलते उपराष्ट्रपति के पद इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से कई बार उनकी तबीयत खराब होने की खबरें आ चुकी हैं।

 

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 10 जनवरी को वॉशरूम में दो बार बेहोश हो गए थे। इसके बाद सोमवार को उन्हें ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि 74 साल के धनखड़ का एमआरआई हुआ, और मंगलवार को दूसरे टेस्ट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व वाइस प्रेसिडेंट को 10 जनवरी को सुबह करीब 3.30 बजे वॉशरूम में दो बार बेहोशी आई।

एक अधिकारी ने कहा, “आज, वह चेकअप के लिए AIIMS गए थे। यहां डॉक्टरों ने जोर दिया कि उन्हें टेस्ट के लिए भर्ती होना चाहिए। वह रात भर वहीं रहेंगे।” उन्होंने कहा कि धनखड़ पहले भी कई बार बेहोश हो चुके हैं, जिसमें कच्छ का रण, उत्तराखंड, केरल और राष्ट्रीय राजधानी में वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर पब्लिक इवेंट्स में शामिल होने के दौरान बेहोश होना शामिल है।

सेहत के कारण छोड़ा था उपराष्ट्रपति पद

धनखड़ ने 21 जुलाई को सेहत का हवाला देते हुए वाइस प्रेसिडेंट का पद छोड़ दिया था। उन्होंने पदभार 11 अगस्त 2022 को ग्रहण किया था, और उनका पूरा 5 साल का कार्यकाल 10-11 अगस्त 2027 तक चलने वाला था। इसलिए इस्तीफा देने के समय उनके पास लगभग 2 साल का कार्यकाल बचा था।यह इस्तीफा अचानक आया था और काफी चर्चा में रहा, क्योंकि वे मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा की कार्यवाही चला रहे थे, और उसी रात इस्तीफा घोषित कर दिया। उपराष्ट्रपति का पद छोड़ने के बाद कई बार उनकी तबीयत खराब होने की खबरें आ चुकी हैं। उन्हें पिछले साल भी दिल की बीमारी के लिए AIIMS में भर्ती कराया गया था।

About The Author