Mon. Sep 28th, 2026

राजौरी-पुंछ सहित 8 जगहों पर आधी रात अंधाधुंध फायरिंग

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान ने 12वीं बार संघर्षविराम (सीजफायर) का उल्लंघन किया। सोमवार (5 मई) की रात राजौरी, पुंछ, बारामुल्ला, कुपवाड़ा सहित 8 जगहों पर फायरिंग की। भारत ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए धांय-धांय गोलियां चलाईं।

Pahalgam Terror Attack Update: पाकिस्तान ने फिर नापाक हरकत की। पहलगाम आतंकी हमले के बाद 12वीं बार सीमा लांघी। भारत की चेतावनी के बाद भी पाकिस्तान नहीं मान रहा है। लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पर हर दिन गोलीबारी कर रहा है। सोमवार (5 मई) की रात पाकिस्तानी सेना ने 12वीं बार संघर्षविराम (सीजफायर) का उल्लंघन किया। PAK ने राजौरी, पुंछ, बारामुल्ला, कुपवाड़ा, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर इलाकों में फायरिंग की। भारतीय सेना ने करारा पलटवार किया। भारत ने PAK सेना को मुंहतोड़ जवाब देते हुए धांय-धांय गोलियां चलाईं।

सीमा पर अंधाधुंध गोलियां बरसा रहा पाकिस्तान 
जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान दहशत में है। भारत की सख्त कार्रवाइयों से छटपटा रहा पाकिस्तान लगातार सीजफायर तोड़ रहा है। पाकिस्तान ने 24 और 25 को रात को संघर्षविराम का उल्लंघन कर LOC पर गोलीबारी की थी। इसके बाद 26, 27, 28, 29, 30 अप्रैल के बाद एक, 2, 3 और 4 मई को सीजफायर तोड़ा। सोमवार रात (5 मई) की रात पाक सेना ने सीजफायर तोड़ते हुए 8 जगहों पर फायरिंग की।

जानिए भारत ने क्या कहा था 
बता दें कि पाकिस्तान बार-बार LOC पर गोलीबारी कर रहा है। पाक की हरकत से परेशान होकर भारत मिलिट्री ऑपरेशन के महानिदेशक ने पाकिस्तान मिलिट्री ऑपरेशन के महानिदेशक से बुधवार (30 अप्रैल) को हॉटलाइन पर बात की थी। भारत ने चेतावनी देते हुए पाक से कहा था कि नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन न करें। चेतावनी के बाद भी पाकिस्तान नहीं माना। पाकिस्तान ने 10वीं बार सीजफायर तोड़ा। पाकिस्तान के बार-बार संघर्ष विराम उल्लंघन करने से भारतीय सेना सक्रिय है।

PAK रक्षा मंत्री को सता रहा डर 
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बड़ा दावा किया है। आसिफ ने कहा-भारत नियंत्रण रेखा (LoC) पर किसी भी समय सैन्य कार्रवाई कर सकता है। हम इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीतिक लाभ के लिए क्षेत्र को परमाणु युद्ध के कगार पर धकेल रहे हैं। भारत खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकवाद फैला रहा है।

About The Author

इन्हें भी पढ़े