Sun. Feb 15th, 2026

Gwalior Road accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Road Accident in Balod:

Gwalior Road accident : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार (14 दिसंबर) को बड़ा हादसा हो गया। घाटीगांव में रात 10.30 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 सहरिया आदिवासी की मौत हो गई। जबकि, 15 से ज्यादा लोग घायल हैं।

Gwalior Road accident : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। रात 10.30 बजे घाटीगांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 15 से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी प्रभावित सहरिया आदिवासी परिवार के थे। मृतकों में नाबालिग भी शामिल है।

ग्वालियर पुलिस के मुताबिक, मृतक घाटीगांव के कैंथ गांव के हैं। शनिवार शाम 4 बजे यह लोग पई खो जंगल में शतावरी (वन औषधि) की जड़ खोदने गए थे। काम खत्म होने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे, तभी आंतरी तिलावली तिराहे से आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने भैंस आ गई। जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों पलट गई।

एसपी-कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे
हादसे में एक नाबालिग और दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई है। यह लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही घाटीगांव पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद एसपी एएसपी और डीएसपी भी स्पॉट पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कलेक्टर रुचिका चौहान जेएएच पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना।

हादसे में इनकी हुई मौत
हादसे में फूलवती (45) पति पप्पू आदिवासी, रामदास आदिवासी (46),और उसका बेटा अरुण (14) के अलावा कस्तूरी बाई (65) पति जंगलिया आदिवासी की मौत हुई है। जबकि, 15 लोग घायल हो गए। घायलों को जेएएच में भर्ती कराया गया है।

About The Author