Sun. Mar 29th, 2026

Gold Price Today: सोना 6 दिन में 2240 रुपए महंगा, चांदी 1 लाख 7 हजार के पार

Gold Silver Price :

Gold Silver Price Today: दशहरे के बाद भारतीय बाजारों में सोना-चांदी के भाव में शानदार बढ़त जारी है। गोल्ड प्राइस 21 अक्टूबर को नए रिकॉर्ड स्तर 79,640 रुपए पर पहुंचा गया।

Gold Silver Price Today: दिवाली से पहले डिमांग बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देने को मिली है। सोमवार (21 अक्टूबर) को गोल्ड 200 से 220 रुपए महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 79,640 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 73,000 रु. है। सोना के दाम पिछले 6 दिन में 2240 रुपए तक बढ़ गए। बता दें कि गोल्ड कीमतें 21 अक्टूबर को एक बार फिर नए रिकॉर्ड हाई लेवल 79,640 रुपए पर हैं। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी रिकॉर्ड हाई पर, 6 दिन में 4100 उछली
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर का भाव (Silver Rate) पिछले 6 दिन में 4100 रुपए उछला है। जो सोमवार को 1,01,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। 6 दिन पहले 16 अक्टूबर को चांदी 97 हजार रुपए के ऑलटाइम हाई लेवल पर थी। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,07,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। इन शहरों में पहले भी चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए के पार निकल गई थीं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बढ़त देखने को मिल रही है। सोमवार को कॉमैक्स पर सोना करीब 11 डॉलर की तेजी के साथ 2741.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी उछाल आया और यह 34.04 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहरभाव (21 अक्टूबर)भाव (20 अक्टूबर)अंतर
 दिल्ली73,15072,930(+220)
 मुंबई73,00072,800(+200)
चेन्नई73,00072,800(+200)
कोलकाता73,00072,800(+200)
हैदराबाद73,00072,800(+200)
बेंगलुरु73,00072,800(+200)
पुणे73,00072,800(+200)
अहमदाबाद73,00072,800(+200)
लखनऊ73,00072,800(+200)
भोपाल73,00072,800(+200)
इंदौर73,00072,800(+200)
रायपुर73,00072,800(+200)
बिलासपुर73,00072,800(+200)
चंडीगढ़73,00072,800(+200)
जयपुर73,00072,800(+200)
पटना73,15072,930(+220)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

About The Author