Mon. Feb 16th, 2026

Amit Shah Rally: हरियाणा चुनाव की पिच पर उतरेंगे अमित शाह

Amit Shah Rally:आज क्रिकेट प्रेमियों की नजर भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच पर रहेगी, वहीं हरियाणा चुनाव की पिच पर अमित शाह उतरने वाले हैं। जानें उनकी पारी की लाइव अपडेट्स…

Amit Shah Rally:उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारत और बांग्लादेश के बीच आज दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने वाला है, वहीं हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। राजनीतिक दलों के तमाम स्टार प्रचारक चुनावी पिच पर उतरकर अपनी पार्टी के लिए ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं।

इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह आज चुनावी पिच पर उतरने वाले हैं। वे हरियाणा में तीन जगह जनसभाओं को संबोधित कर अपनी पार्टी के लिए बड़ा स्कोर बनाएंगे। विरोधी टीमों के खिलाफ उनकी ताबड़तोड़ पारी की लाइव अपडेट्स देखने के लिए जुड़े रहिये…

अमित शाह रैली लाइव अपडेट्स (Amit Shah Rally Live Updates)
हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के रेवाड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अंबाला के मुलाना में रैली करने के बाद कुरुक्षेत्र के लाडवा की जनता को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी भी 28 सितंबर को हिसार आकर विशाल रैली को संबोधित करेंगे।

अमित शाह रैली का स्थान और समय
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर 12 बजे रेवाड़ुी के सेक्टर तीन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी दूसरी जनसभा अंबाला के बराड़ा की अनाज मंडी में दोपहर 2:30 बजे होगी। इसके बाद 3:45 बजे कुरुक्षेत्र के लाडवा में रैली ग्राउंड पहुंचकर जनसभा को संबोधित कर बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे।

रेवाड़ी के लिए बीजेपी के कुछ बड़े संकल्प
रेवाड़ी में देश की सबसे बड़ी सरसों तेल सहकारी मिल स्थापित करेंगे
सैन्य संग्रहालय स्थापित किया जाएगा
रेवाड़ी में नया मेडिकल कॉलेज भी खोला जाएगा
खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक खेल नर्सरी स्थापित की जाएगी
सिविल अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़ाकर अपग्रेड किया जाएगा

About The Author