Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने सोरेन के बयान पर दी तीखी प्रतिक्रिया, आदिवासी समाज को न करे बदनाम
Chhattisgarh News: साय ने कहा है कि भाजपा जिस तरह से देशभर में सक्षम आदिवासी नेतृत्व मुहैया करा रही है, वैसा पहले कभी नहीं हुआ। सोरेन का बयान देशभर के आदिवासियों और पिछड़े समुदायों का अपमान है।
Chhattisgarh News रायपुर। छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के बयान पर तीखी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि सोरेन आदिवासी मुख्यमंत्री के बारे में अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं, जो पूर्णतः निंदनीय है।
साय ने कहा है कि भाजपा जिस तरह देशभर में सक्षम आदिवासी नेतृत्व दे रही है इससे पहले ऐसा कभी नहीं था। सोरेन का बयान देश भर के आदिवासियों, पिछड़े समाज का अपमान है। जीवन भर अपनी कृत्यों के लिए सोरेन परिवार जिस तरह आदिवासी समाज को बदनाम कर रहा वह भी नींदनीय है। उनकी पार्टी को झारखंड की जनता सबक सिखाने का मन बना चुकी है। सोरेन परिवार का रिश्वत कांड जनता अभी भूली नही है। उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि जमानत भर मिल जाने से अपराध मुक्ति का प्रमाण पत्र नही मिलता। अंतिम फैसला आना बाकी है।
सीएम साय ने कहा आदिवासियों, अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, युवाओं के बीच भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता देख इंडिया गठबंधन घबराया हुआ है। इसी कारण यह बयानबाजी हो रही है। समाज को अपमानित करने वाले किसी भी बयान को जनता सहन नही करेगी।

