Wed. Apr 22nd, 2026

Chhattisgarh News: बिजली विभाग की लापरवाही से, बुझ गया एक परिवार का दीपक

Chhattisgarh News:

Chhattisgarh News: डोंगरगांव पुलिस ने बताया है कि दिलेश्वर साहू का 5 वर्षीय पुत्र दानेश्वर साहू गुरुवार सुबह घर के बाहर खेलने निकला ही था कि सड़क पर गिरे बिजली के लाइव वायर की चपेट में आ गया।

Chhattisgarh News रायपुर। राजनांदगांव जिले की डोंगरगांव तहसील अंतर्गत गांव बाकल के विद्युत मंडल की लापरवाही के चलते 5 वर्षीय बच्चे की मौत, वायर गिरने से उसकी चपेट में आने से हो गई।

डोंगरगांव पुलिस ने बताया है कि दिलेश्वर साहू का 5 वर्षीय पुत्र दानेश्वर साहू गुरुवार सुबह घर के बाहर खेलने निकला ही था कि सड़क पर गिरे बिजली के लाइव वायर की चपेट में आ गया। मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। विद्युत मंडल कंपनी के मुख्य अभियंता टी के मेश्राम ने घटना की पुष्टि की है। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने लाइनमैन रमऊ राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तथा मामले की जांच के आदेश दिए हैं। घटना बाद ग्राम बाकल वासियों में विद्युत मंडल की प्रति भारी आक्रोश है। दरअसल, घटना घोर लापरवाही का परिचायक बताया गया है।

शुक्रवार को गांव में आंधी-तूफान आया जिससे बाड़ी में लगा विद्युत पोल गिर गए। जिससे विद्युत प्रवाह जारी था। तार खुले में(जमीन) पड़े थे। एक तार में करंट लगातार प्रभावित हो रहा था। इससे गांव वाले किसी भी तरह की दुर्घटना से आशंकित थे। लिहाजा उन्होंने इसकी शिकायत शनिवार सुबह तुमड़ीबोड़ जाकर विद्युत मंडल दफ्तर में अधिकारी को की थी। परंतु घोर लापरवाही विभाग बरती। 6 दिन तक न तो वायर हटाया गया न ही विद्युत प्रवाह बंद किया गया। नतीजा हादसे की आशंका सच में बदल गई। सातवें दिन बच्चा तार की चपेट में आ गया। उसने मौके पर दम तोड़ दिया। गांववासी इस मामले में कर्मचारी, अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पूर्व पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने विद्युत मंडल को दोषी बताया है।

(लेखक डा. विजय)

About The Author

इन्हें भी पढ़े