Chhattisgarh Accident News: ब्रेकफेल होने से पिकअप पलट कर खाई में गिरी,दो सीएएफ जवानों की दबने से मौत
Chhattisgarh Accident News पिकअप वाहन ब्रेक फेल हो जाने से 10 फीट नीचे खाई में गिरकर पलट गई। जिसमें दबने से सीएएफ 2 जवान की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि एक घायल हुआ है।
Chhattisgarh Accident News: अंबिकापुर जिला अंतर्गत कुसमी सामरी पाट थाना क्षेत्र के भुतही और चुनचुना के मध्य तुसरु अंबा घाटी के पास बुधवार रात एक पिकअप वाहन ब्रेक फेल हो जाने से 10 फीट नीचे खाई में गिरकर पलट गई। जिसमें दबने से सीएएफ 2 जवान की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि एक घायल हुआ है।
बताया जा रहा है कि बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर में दसवीं बटालियन सीएएफ की कंपनी जिसकी रामचंद्रपुर थाने में तैनाती है, उसे सामरी थाना अंतर्गत ग्राम पुंदाग के लिए रवाना किया गया था। सभी लोग शासकीय वाहन से बंदरचुआ पहुंचे थे। जहां से आगे पुंदाग के लिए रवाना हुए।
वाहन में रसद (खानपान समान) अन्य सामान लदा था। आगे दुर्गम रास्ता होने के कारण वाहन का जाना संभव नहीं था। जिस वजह से बंदरचुआ में अनलोड की गई। सामग्रियों को छोटी गाड़ियों में पिकअप, ट्रैक्टर में लोडिंग कर ले जाया जा रहा था। दूसरे खेप में यूपी के अंबेडकर नगर के निवासी फतेह बहादुर, सरगुजा के सीतापुर बतौली निवासी ग्राम पोकसरी के रामनारायण प्रसाद पिकअप में सवार होकर पुंदाग जा रहे थे। वे तुसरु अंबा घाटी के पास पहुंचे थे कि अचानक पिकअप का ब्रेक फेल हो गया। नतीजन गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसके नीचे दोनों जवान दब गए। पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच पुलिस अधिकारियों ने दोनों जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें पुलिस ग्राउंड से अंतिम विदाई (गृहनगर) दी गई।
(लेखक डा. विजय)

