Fire In CG Public Commission: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के दफ्तर में आग लगी मचा हड़कंप, ऑफिस कराया गया खाली
Fire In CG Public Commission: कमरे में रखी फैक्स मशीन जलने के साथ धुंआ भर गया। सजग कर्मचारी ने दमकल कर्मियों को सूचना देने के बाद खुद ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
Fire In CG Public Commission रायपुर। कालीबाड़ी चौक स्थित नगर निगम के गार्डन से लगे लोक आयोग के दफ्तर में गुरुवार को आग लग गई। आग की लपटों की चपेट में कमरे में रखी फैक्स मशीन आ गई।
चूंकि आग कार्यालयीन अवधि में लगी। लिहाजा, कर्मचारियों को तुरंत पता चल गया। हालांकि शुरू में हड़कंप मचा। कमरे में रखी फैक्स मशीन जलने के साथ धुंआ भर गया। सजग कर्मचारी ने दमकल कर्मियों को सूचना देने के बाद खुद ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड का अमला पहुंचता उसके पूर्व आग पर नियंत्रण पा लिया गया था। शेष राहत के तौर पर दमकल ने महज 20-25 मिनटों में पूरा कर दिया। दमकल कर्मियों के मुताबिक शार्ट सर्किट के चलते आग लगी।
बहरहाल, ज्यादा नुकसान नही पहुंचा है। कर्मियों ने आग लगते ही आनन-फानन में कमरे से पहले दस्तावेज निकाल लिए थे। महज एक फायर कॉलिंग से दमकल ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इलाके के टीआई ने बताया है कि आग से हुई क्षति के बारे में लोकायोग ने जानकारी नही दी है। लिखित में सूचना मिलने पर आगजनी का मामला दर्ज करके जांच की जाएगी।

