Wed. Apr 1st, 2026

Darshan Thoogudeepa : कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीप पुलिस की हिरासत में, हत्या से जुड़ा है मामला

Darshan Thoogudeepa

Darshan Thoogudeepa : कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीप मुश्किल में घिर गए हैं। अभिनेता को हत्या के मामले में पुलिस हिरासत में लिया गया है।

Darshan Thoogudeepa : मैसूर : मशहूर कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। बता दें कि एक्टर को एक मर्डर के मामले में हिरासत में लिया गया है। मैसूर पुलिस ने एक्टर को हिरासत में लिया गया है। पश्चिम बेंगलुरु के डीसीपी गिरीश ने कहा है कि अभिनेता दर्शन थूगुदीप को कामाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन में दर्ज एक हत्या के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हत्या के एक मामले में एक आरोपी ने एक्टर दर्शन के नाम का खुलासा किया है। पुलिस उसी पर कार्रवाई कर रही है। आरोप है कि दर्शन लगातार आरोपियों के संपर्क में था।

एक्टर के 9 साथी भी हिरासत में
बेंगलुरू सिटी पुलिस ने मंगलवार सुबह कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा और उनके नौ साथियों को हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ये कार्रवाई चित्रादुर्गा के रेनुकास्वामी नाम के एक शख्स ने हत्या के मामले में हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चित्रदुर्ग से मृतक का पहले अपहरण किया और फिर पश्चिमी भाग कामाक्षीपाल्या में उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को नाले से बरामद किया गया।

 

About The Author