Mon. Mar 30th, 2026

KC Tyagi Claims : JDU नेता का बड़ा दावा, कहा- नीतीश कुमार को हुआ था PM पद का ऑफर

KC Tyagi Claims

KC Tyagi Claims : JDU नेता केसी त्यागी ने नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि INDIA अलायंस ने उन्हें प्रधानमंत्री पद ऑफर किया था।

KC Tyagi Claims : नई दिल्ली : JDU नेता केसी त्यागी ने नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने शनिवार को ये दावा किया कि इंडिया ब्लॉक की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद ऑफर किया गया था। हालांकि, नीतीश कुमार ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। त्यागी ने कहा कि उन लोगों ने ही नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद देने की पेशकश की थी जिन लोगों ने कभी उन्हें इंडिया ब्लॉक का संयोजक बनने की इजाजत देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने BJP-NDA का साथ देने का फैसला लिया। अब उनके और TDP नेता चंद्रबाबू नायडू के सहयोग से नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। यह विपक्षियों के लिए एक संदेश है।

बता दें कि उनके इस दावे से उनके इस दावे से सियासी गलियारों में खलबली मच गई है। यह दावा उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले करके चर्चाओं का बाजार गरम कर दिया है।

बताई लौटने की वजह
केसी त्यागी ने बताया कि नीतीश कुमार BJP NDA में लौटने के लिए मजबूर हो गए थे। क्योंकि कांग्रेस और अन्य पार्टियों का उनके प्रति व्यवहार ठीक नहीं था। अब चाहे कुछ मिल जाए, उनके पीछे मुड़कर देखने का सवाल ही पैदा नहीं होता। खुद नीतीश कुमार कई बार यह बात कह चुके हैं। इसी प्रतिबद्धता का नतीजा है कि आज नीतीश कुमार BJP NDA की तीसरी पारी की सबसे अहम कड़ी बन गए हैं। अब वे जी जान से नरेंद्र मोदी के साथ हैं उन्हें मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

बता दें कि सियासी गलियारों में नीतीश कुमार के करीब 10 सांसदों के मंत्री बनने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, बिहार के सांसद ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर मोदी कैबिनेट में मंत्री बन सकते हैं। दिलेश्वर कामत, संजय झा और सुनील कुमार भी मंत्री बन सकते हैं।

About The Author