Fri. Feb 13th, 2026

Loksabha Election : 51 सपा कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज, EVM को लेकर हुआ था बवाल

Loksabha Election

Loksabha Election : जौनपुर में काउंटिंग स्थल पर रिजर्व EVM को लेकर हंगामा करने 51 समाजवादी कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ये केस सरायख्वाजा पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।

Loksabha Election : जौनपुर : जौनपुर में काउंटिंग स्थल पर समाजवादी पार्टी के द्वारा EVM मशीने को लेकर हंगामा करने के खबर सामने आई है। जिसके बाद उन सभी 51 कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। बता दें कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर 25 मई को एक मिनी ट्रक में EVM के पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा किया गया। मामले में स्थानीय पुलिस की तहरीर पर थाना सरायख्वाजा में सभासद गप्पू मौर्य सहित 51 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दिया है।

बाबू सिंह कुशवाहा सपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि इस तरह से EVM का पहुंचना कार्यकर्ताओं में शंका पैदा कर रहा है। हालांकि मामले को 5 घंटे बाद शांत कर दिया गया और सभी लोग वापस अपने-अपने घरों पर चले गए थे, लेकिन अब इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद सियासत एक बार फिर गर्म हो गई है।

कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
मिली जानकारी के अनुसार जौनपुर में बीते 25 मई को मतदान संपन्न हुआ। शाम को सभी EVM को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय जौनपुर में बने स्ट्रांग रूम में भेज गया था। इसी दौरान रिजर्व में रखी गई EVM जिसे कलेक्ट्रेट वेयर हाउस पहुचना था। वह रात 8 बजे स्ट्रांग रूम वीर बहादुर सिंह यूनिवर्सिटी पहुंच गई। शक होने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। भीड़ ने करीब पांच घंटे तक हंगामा किया था।

पुलिस ने दी जानकारी
प्राइवेट वाहन में लदे EVM को रोककर झूठी अफवाह फैलाने व सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने को लेकर यह कार्रवाई की गई है। इसमें दो नामजद व 49 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश भी दी जा रही है।

About The Author