Tue. Sep 1st, 2026

गुजरात ATS को बड़ी सफलता, Ahmedabad Airport से ISIS के 4 आतंकी को किया अरेस्ट

Ahmedabad Airport : आगे पूछताछ जारी है। पता लगाया जा रहा है कि ये कब गुजरात आए। कहां-कहां रहे, किन-किन लोगों से मिले।

अहमदाबाद Ahmedabad Airport। गुजरात एटीएस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अहमदाबाद एयरपोर्ट से चार आतंकियों को पकड़ा है। चारों का संबंध इस्लामिक स्टेट (IS) से है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, चारों आतंकी श्रीलंका के रहने वाले हैं। थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी जाएगी।

गुजरात एटीएस को सूचना मिली थी कि एयरपोर्ट पर चार आतंकी है और कहीं जाने की फिराक में हैं। तत्काल एक्शन लेते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आगे पूछताछ जारी है। पता लगाया जा रहा है कि ये कब गुजरात आए। कहां-कहां रहे, किन-किन लोगों से मिले।

About The Author

इन्हें भी पढ़े