Mahadev Satta App: शहर की युवा कारोबारी ने खुदकुशी की, महादेव एप के नाम पर धमकी का आरोप
Mahadev Satta App रायपुर। शहर के एक युवा कारोबारी ने महादेव एप के नाम से 10 लाख रुपए लेकर, रकम नही लौटाने से व्यथित एवं धमकियों से परेशान होकर जहर खाकर खुदकुशी कर ली।
Mahadev Satta App रायपुर। शहर के एक युवा कारोबारी ने महादेव एप के नाम से 10 लाख रुपए लेकर, रकम नही लौटाने से व्यथित एवं धमकियों से परेशान होकर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। जिसका कथित सुसाइड पत्र मिला है। जिससे लेनदेन व धमकियों का खुलासा हुआ है।
सिविल लाइन टीआई ने बताया है कि शंकर नगर के सेक्टर दो निवासी संदीप बग्गा को दो दिन पूर्व जगन्नाथ अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। सूचना पर पुलिस सावधान हुई पर पूछताछ से पहले ही बग्गा की मौत हो गई। जिसके बाद मिले सुसाइड पत्र की जांच चल रही है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच से पता चला है कि मृतक बग्गा ने जनवरी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत की थी। जिसमें उसने पत्नी रानू के सभी गहने उनकी (संदीप बग्गा) अनुपस्थिति में ले जाने तथा उसका (संदीप) एटीएम कार्ड इस्तेमाल करके पौने दो लाख रुपए खाते से निकालने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया था।
पुलिस ने बताया है कि संदीप की पत्नी रानू ने पिछले वर्ष मई में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। तथा संदीप बग्गा एवं उसके छोटे भाई प्रवीण के खिलाफ सबूत मिलने पर धारा 306 लगा गिरफ्तार किया गया था। बाद में दोनों को जमानत मिल गई थी। बकौल पुलिस उधर छोटे भाई प्रवीण की पत्नी ने भी जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी।
एएसपी सिटी ईस्ट के अनुसार पीएम बाद संदीप का शव घर वाले को सौंप दिया गया है। सुसाइड नोट की तथा लिखी बातों के आधार परजांच की जा रही है। जैसे तथ्य सामने आयेगे कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में नीतीश मित्तल, गुप्ता को महादेव एप व लोटस बुक तथा अन्ना रेड्डी सट्टेबाजी का बड़ा काम करने वाला बताया गया है। साथ ही कथित तौर पर मृतक नेलिखा है कि नीतीश मित्तल ने 10 लाख रुपए उससे लिए थे। और 13 से 15 लाख लौटाने का वादा किया था। रकम वापस मांगने पर टालमटोल किया गया और अलग-अलग नंबरों से मुझे (मृतक) धमकियां दी गई। इसलिए आत्महत्या करने के लिए मजबूर हूं। कृपया उनके ऊपर उचित कार्रवाई की जाए मृतक इस पत्र पर हस्ताक्षर किया हैं

