Sat. Mar 7th, 2026

ऑनलाइन गेम की लत, खेलने से रोका तो घर से भाग गई लड़कियां

Raipur News:

Raipur News: आजकल मोबाइल पर सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेम में बच्चे गले तक डूबे हुए हैं। नशीले पदार्थ की तरह लत लग गई है, उन्हें रोकना- टोकना मुश्किल होता जा रहा है।

Raipur News रायपुर। आजकल मोबाइल पर सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेम में बच्चे गले तक डूबे हुए हैं। नशीले पदार्थ की तरह लत लग गई है, उन्हें रोकना- टोकना मुश्किल होता जा रहा है। इसकी बानगी गत दिनों फिर नजर आई जब उरला इलाके की दो लड़कियों को घर वालों ने दिन भर मोबाइल के गेम में लगे रहने पर टोका तो वे बुरा मानकर भाग खड़ी हुई। ट्रेन में बैठकर बिहार तक चली गई।

मोबाइल के इस लत की प्रवृत्ति से खुद को खतरे में डाला साथ ही घर-परिवार वालों को पूरे 5 दिन परेशान आशंकित किए रखा। उरला पुलिस भी इनकी तलाश में भिड़ी रही। शुक्र है कि दोनों लड़कियों को आखिरकार पता चल गया। अब इसे संयोग ही कहें कि जिस मोबाईल के चक्कर में घर से भागी उसी मोबाइल के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से इनका पता चला।

बताया जा रहा है कि उरला निवासी दोनों लड़कियों को फ्री फायर गेम खेलने का शौक लग गया था, जो लत में बदल गया। वे गेम खेलते-खेलते कई ऐसे लोगों के सम्पर्क में थी, जिन्हें जानती पहचानती तक नही थी। पर उनसे दोस्ती कर बैठी थी। दिनभर मोबाइल गेम में डूबी रहने वाली इन लड़कियों को जब घर वालों ने स्वाभाविक तौर पर डांट-फटकार की तो दोनों चप्पल खरीदने के नाम पर घर से निकल स्टेशन पहुंची ओर वहां से मुजफ्फरपुर (बिहार) जाने वाली ट्रेन में बैठ गई। जब दोनों मुजफ्फरपुर जरूर पहुंच गई। जहां वे मोबाइल पर दोस्त बने फ्री फायर ग्रुप से मिली। पुलिस ने दोनों की माताओं का सेलफोन जांच किया। जिससे पता चले कि दोनों इंस्टाग्राम में संक्रिय थी। दोनों के कई इंस्टा फ्रेंड थे।

शुक्र था कि जिस फ्री फायर गेम वाले दोस्त से मिली जिसे जानती- पहचानती तक नही थी। उसने दोनों के मिलते ही अच्छा नेक काम किया। पहले मुजफ्फरपुर पुलिस को दोनों के बारे में बताया। अपने परिजनों को भी स्पष्ट बता उन्हें भरोसे में लिया। फिर परिवार की महिलाओं के साथ रखा। मुजफ्फरपुर पुलिस ने रायपुर पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस व बालिकाओं के परिजन मुजफ्फरपुर पहुंचे और दोनों को समझाइश देकर उन्हें रायपुर लेकर लौटे। इस दौरान 5 दिन बीत गए। बहरहाल मोबाइल की चहुंओर फैली यह लत कब कौन सी घटना को अंजाम दे दे कुछ कहा नही जा सकता। पर ताजा उरला वाली यह बानगी बच्चों के परिवारजन जरूर नोट करें।

(लेखक डा. विजय)

About The Author