Sat. Feb 14th, 2026

MP Loksabha Election : MP में मतदान के बीच वोटर को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

MP Loksabha Election

MP Loksabha Election : MP के भिंड लोकसभा क्षेत्र में वोट देने जा रहे युवक को गोली मार दी गई। युवक को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफेर किया गया है।

MP Loksabha Election : भिंड : देशभर में आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है। जिनमें MP की 9 लोकसभा सीटों पर भी किया जा रहा है। इसी बीच MP के भिंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां मतदान करने जा रहे एक युवक को गोली मार दी गई है। युवक का नाम राघवेंद्र बताया जा रहा है। गोली लगने से राघवेंद्र पुत्र महेंद्र खटीक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिकी इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर के बाहर मारी गोली
प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना देहात क्षेत्र में रहने वाले राघवेंद्र पुत्र महेंद्र शिवहरे सुबह पौने आठ बजे मतदान के लिए जाने के लिए अपने घर के सामने खड़ा था। तभी दो बाइक सवारों ने राघवेंद्र को गोली मारी। गोली पेट मे लगी है। दोनों आरोपी महावीर नगर से बाइक पर सवार होकर आए थे। तभी उनलोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में राघवेंद्र को गाली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत स्वजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

परिवार जनों ने दी जानकारी
परिवार के एक सदस्य ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपियों के साथ विवाद हुआ था। हालांकि विवाद क्या और क्यों था फिलहाल इस बारे में अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुरानी रंजिश की आशंका
जिला अस्पताल में युवक की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रैफर किया गया है। गोली मारने के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 

About The Author