Mon. Sep 28th, 2026

Loksabha Election : कांग्रेस ने BJP नेता के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, पार्टी पर लगाए ये आरोप

Loksabha Election

Loksabha Election : कांग्रेस पार्टी ने BJP नेता जे.पी.नड्डा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी पर कई सारे आरोप भी लगाए हैं।

Loksabha Election : बेंगलुरु : लोकसभा चुनावों के बीच एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जहां कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि खबर है कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही पार्टी पर कई सारे आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने जे.पी.नड्डा के अलावा कांग्रेस ने IT सेल प्रमुख अमित मालवीय और राज्य इकाई प्रमुख बी.वाई.विजयेंद्र के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के मीडिया और संचार विभाग के अध्यक्ष रमेश बाबू ने इस मामले को लेकर पत्र में कहा कि कर्नाटक भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के एनिमेटेड पात्रों को दर्शाया गया है।

पार्टी पर लगाए ये आरोप
कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि BJP ने कथित तौर पर अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) समुदायों के सदस्यों को डराने-धमकाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। कांग्रेस का आरोप है कि वीडियो में अनुसूचित जाती और जनजाति के सदस्यों को एक खास उम्मीदवार को वोट नहीं देने के लए धमकाया जा रहा है। साथ ही कांग्रेस का ये भी आरोप है कि इस वीडियो का मकसद लोगों के बीच शत्रुता का भाव बढ़ाने, SC, ST समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने का है। यह वीडियो आचार संहिता का उल्लंघन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को इस तरह दिखाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह एक धर्म विशेष का समर्थन कर रहे है और SC, ST समुदाय का शोषण कर रहे है।

About The Author

इन्हें भी पढ़े