Bhilai Steel Plant को रेलवे से मिला 15 लाख टन रेल पटरी बनाने का आर्डर
Bhilai Steel Plant : छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) को पहली बार 15 लाख टन का रेलवे ट्रैक बनाने का ऑर्डर मिला है। टारगेट पूरा करने में जुटे कर्मचारी।
Bhilai Steel Plant रायपुर। छत्तीसगढ़ में भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) को पहली बार 15 लाख टन रेल पटरी बनाने का आर्डर मिला है। बीएसपी के यूनिवर्सल रेल मिल (URM) और रेल स्ट्रक्चर मिल (RSM) दोनों मिलकर साल में 11.63 लाख टन रेल पटरी का उत्पादन करने हैं।
बीएसपी को इस वित्त वर्ष में लक्ष्य को पूरा करना है। रेलवे की ओर से स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) को लगातार आर्डर दिया जा रहा है। यही वजह है कि इतना बड़ा टारगेट बीएसपी के हाथ आया है। बीएसपी का विस्तार होने के बाद यूनिवर्सल रेल मिल की क्षमता 12 लाख टन रेल पटरी उत्पादन की हो गई है। इसी तरह पुरानी रेल मिल RSM से 8 लाख टन का उत्पादन किया किया जा सकता है।दावा किया जा रहा है कि बीएसपी के पास कर्मियों की संख्या अगर पर्याप्त हो और रॉ-मटीरियल मांग के मुताबिक मिलता रहे तो बीएससी साल में 20 लाख टन तक उत्पादन करने की क्षमता रखती है।
बताया गया है कि बीएसपी में 260 मीटर लंबाई वाली आर 350 हीट ट्रीटेड रेल की 1000 टन की दूसरी रैक भारतीय रेलवे को हाल ही में भेजी गई है। यहां यह बता देना उचित होगा कि बीएसपी के रेल मिल ने अब इतनी रेल पटरी का उत्पादन किया है जिससे पूरी पृथ्वी को 16.2 बार लपेटा जा सकता है। अगर बीएससी अपने 15 लाख तक के टारगेट को पूरा करता है, तब पृथ्वी के आधे से अधिक हिस्से तक को लपेट जा सकता है। भारत में रेल पटरी उत्पादन के मामले में बीएसपी के मोनोपॉली रही है।

