Sat. Mar 7th, 2026

रामावतार जग्गी हत्याकांड मुख्य आरोपी साथ 5 दोषियों ने किया सरेंडर

Raipur News:

Raipur News: जग्गी हत्याकांड के पांच और दोषियों ने मंगलवार को यहां विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अब तक 7 अपराधी सरेंडर कर चुके हैं।

Raipur News रायपुर। जग्गी हत्याकांड के पांच और दोषियों ने मंगलवार को यहां विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस तरह अब तक 7 दोषी आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

बिलासपुर हाईकोर्ट ने अपील खारिज कर दी

गौरतलब है कि बहुचर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में 27 दोषियों की अपील बिलासपुर हाईकोर्ट ने खारिज करते हुए सजा बहाल रखी है। तमाम दोषी जमानत थे। सजा बहाल रखने का आदेश आने के 7 दिनों के अंदर सभी को समर्पण करने कहा गया था। इस पर दो दोषियों ने 15 अप्रैल को आत्म समर्पण कर दिया था। जबकि अन्य पांच ने 30 अप्रैल को। इस तरह 7 दोषी आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि 20 दोषी बाकी हैं।

5 दोषियों ने किया सरेंडर

बहरहाल हत्याकांड में याहया ढेबर, तत्कालीन सीएसपी अमरीक सिंह गिल, तत्कालीन थाना प्रभारी मौदहापारा वीके पांडेय, तत्कालीन क्राइम ब्रांच प्रभारी उप निरीक्षक राकेश चंद्र त्रिवेदी, सूर्यकांत तिवारी ने मंगलवार को समर्पण कर दिया है। इन्हें कोर्ट ने तीन हफ्ते की मोहल्ला दी थी। जबकि दो दोषी शूटर चिमन सिंह, विनोद सिंह राठौर ने 15 अप्रैल को समर्पण कर दिया था। उधर पांचो दोषियों को न्यायालय चिकित्सकीय जांच उपरांत जेल भेजने का आदेश दिया है।

(लेखक डा. विजय)

About The Author