Fri. Feb 13th, 2026

कांग्रेस के पूर्व महामंत्री को शराबी युवक ने जमकर पीटा, पार्किंग को लेकर हुआ था झगड़ा

Raipur News:

Raipur News : सार्वजनिक सड़क पर वाहन खड़ा करने पर आपत्ति जताते हुए रास्ता खाली कराने की कोशिश करने पर एक युवक ने कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी के साथ मारपीट की।

Raipur Newsरायपुर। सार्वजनिक सड़क पर गाड़ियां खड़ी करने पर आपत्ति जताते हुए एवं रोड क्लियर कराने का प्रयास करते कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी से एक युवक ने मारपीट की। गंज इलाके में एक सामाजिक कार्यकर्ता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री से मारपीट हो गई। मारपीट करने वाले युवक ने पीड़ित के घर तक पीछा भी किया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

दरअसल, गंज थाना क्षेत्र में सचदेव धर्मशाला में रविवार रात को विवाह कार्यक्रम चल रहा था। बाहर की सड़क सार्वजानिक है। जिस पर शादी कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने यत्र तत्र अपनी गाड़ियों खड़ी कर रखी थी। रात साढ़े ग्यारह के करीब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अरुण भद्रा अपने दफ्तर से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। उन्होंने देखा सड़क जाम है। अपनी गाड़ी निकालने में उन्हें दिक्कत आई तो वे यत्र-तत्र खड़ी गाड़ियों को क्लीयर करने लगा।

जिसे देख राहुल नामदेव नामक युवक उनसे भिड़ गया। भद्रा के अनुसार राहुल ने गाली-गलौज करते हुए उनसे (भद्रा से) मारपीट भी की। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे और बीच-बचाव किया इसके बाद भद्रा अपने घर चले गए तो पीछे से वही युवक बाइक से आ धमका। तथा शराब की बोतल दिखाकर धमकाने लगा। जिसकी शिकायत अरुण भद्रा ने रात को गंज थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

(लेखक डा. विजय)

About The Author