Loksabha Election : छत्तीसगढ़ के पूर्व CM ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा-गड़बड़ा गया है मोदी जी का मानसिक स्वास्थ्य

Loksabha Election : छत्तीसगढ़ एक पूर्व CM द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि PM मोदी का मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ा गया है।
Loksabha Election : राजनांदगाव : देश में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के नेताओं का एक दूसरे का हमला करने का सिलसिला जारी है। इस बीच छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने PM मोदी पर टिप्पणी की थी। भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर की गई टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की और कहा कि पीएम मोदी का मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ा गया है, कोई भी संतुलित व्यक्ति उनके जैसा नहीं बोलेगा।
PM मोदी ने कांग्रेस पर लगाया था आरोप
PM मोदी ने 21 अप्रैल को एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वह लोगों की संपत्ति जब्त करने के लिए संपत्ति सर्वेक्षण कराएंगे और उनकी जीवन भर की बचत छीन लेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस राज में आपका मंगलसूत्र सुरक्षित नहीं रहेगा।
PM की टिप्पणी को लेकर की थी आलोचना
राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर की गई टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी का मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ा गया है, कोई भी संतुलित व्यक्ति ऐसा नहीं बोलेगा।
BJP सांसद ने दी प्रतिक्रिया
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर टिप्पणी करने पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद की प्रतिक्रिया सामने आई है। BJP सानस से जब पूछा गया कि भूपेश बघेल ने कहा है कि PM मोदी का मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ा गया है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर उनकी यह भाषा है तो मैं उनको क्या बोलूं। इसलिए हार रहे हैं। मैं बस इतना ही कहूंगा कि इस तरह की शर्मिंदगी भरी बातें ना करें।

