Fri. Mar 6th, 2026

Raipur Nagar Nigam : नगर निगम वसूलेगा संपत्ति कर, नये वित्तीय वर्ष में साढ़े तीन अरब रुपये का है निगम का लक्ष्य

Raipur Nagar Nigam :

Raipur Nagar Nigam : रायपुर नगर निगम उन लोगों की सूची तैयार कर रहा है जिन्होंने पिछले दो साल से संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया है।

Raipur Nagar Nigam रायपुर। नगर निगम संपत्ति कर वसूलने पुनः कमर कस रहा है।अब की बार उसकी नजर ऐसे संपत्तिधारियों पर है जिन्होंने लगातार 2 वर्षों से संपत्ति कर जमा नही किया है। जोन -2 में ततसंबंध में बैठक हुई, जिसमें इस दिशा में योजना बनी हैं।

चर्चा है कि निगम अगले वित्तीय वर्ष 24-25 में साढ़े तीन अरब रुपए संपत्ति कर के तौर पर बटोरने लक्षित कर रहा है इस हेतु ऐसे लोगों पर निशाना बनाया जाएगा जिन्होंने 2 वर्षों से संपत्ति कर जमा नही किया है। इस हेतु निगम कर्मी अधिकारी रोजाना 20-20 घरों में जाकर कर जमा करने आग्रह करेंगे। साथ ही यह भी बतायेंगे कि ऐसा करने पर उन्हें कुल कर में साढ़े 6% छूट मिलेगी। जोन- 2 ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। 2 साल से संपत्तिकर नही देने वालों की सूची बनाई जा रही है।

निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए दुकानों का किराया बढ़ाने पर विचार कर रहा है

उधर निगम आय बढ़ाने वास्ते अपनी दुकानों का किराया बढ़ाने की सोच रहा है। निगम की 4400 दुकानें हैं। सीएम स्वालंबन योजनांतर्गत दुकाने अलग है। उनका किराया दर तय करने प्रक्रिया अलग है। फिलहाल निगम की निगाहें गोल बाजार, गंज बाजार तथा अन्य बाजारों की दुकानों पर है। जहां बताया जा रहा है कि किराया दो से तीन हजार रूपये मासिक है।

घरेलू, व्यावसायिक संपत्तियों के लिए साइज अनुसार कर वसूली निगम बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा

सामान्य सभा में ततसंदर्भ में प्रस्ताव पास कर किराया बढ़ाने का आग्रह शासन को प्रेषित किया गया था, तब शासन ने इस मामले को नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों पर छोड़ दिया है। उधर घरेलू, व्यावसायिक संपत्तियों के लिए साइज अनुसार कर वसूली निगम बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा। जिसे सरकार ने नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों पर छोड़ दिया है। चर्चा यह भी है कि चालू वित्तीय वर्ष में निगम परिक्षेत्र में लगभग 10 हजार निजी नए मकान बनने का अनुमान है।

(डा. लेखक विजय )

About The Author