Sat. Apr 4th, 2026

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव देखने के लिए भाजपा ने कई देशों को भेजा आमंत्रण

Lok Sabha Elections 2024:

Lok Sabha Elections 2024: सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने दुनिया के दो दर्जन से ज्यादा देशों के राजनीतिक दलों को चुनाव देखने के लिए भारत आने का निमंत्रण भेजा है।

Lok Sabha Elections 2024 रायपुर। देश में हो रहे लोकसभा चुनाव की लोकतंत्रिकता, निष्पक्षता,समान अवसर आदि पर कुछ देशों से कथित प्रतिक्रिया आने को लेकर भाजपा देश के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप या चुनाव को प्रभावित करने वाला बताया था। पार्टी ने अब ऐसी प्रतिक्रिया देने वालों को जवाब देने अच्छा नायाब तरीका निकाला है। पार्टी चाहती है कि भारतीय लोकतंत्र के महापर्व को दुनिया के राजनीतिक दल भी देखें। ताकि वे जान-समझ सकें कि भाजपा चुनावी प्रबंधन कैसे करती है ? और उनके नेता किस तरह से जनसभाएं कर जनता से वोट मांगते है।

25 देशों को आमंत्रित किया गया है

सूत्रों के अनुसार पार्टी ने दुनिया के दो दर्जन से अधिक देशों की राजनीतिक पार्टियों को चुनाव देखने के लिए भारत आने का न्यौता भेजा है। फिलहाल 130 दलों ने भाजपा के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। बाकी कई देशों की पार्टियों से भाजपा का विदेश विभाग संपर्क में है। चर्चा है कि भाजपा ने अमेरिका, पाकिस्तान और चीन के राजनीतिक दलों को आमंत्रण नही भेजा है।

दुनिया को ये दिखाना चाहते हैं कि भारत में लोकतंत्र की जड़ें बहुत गहरी हैं

सूत्रों के माने तो अमेरिका में चुनाव होने वाले हैं। वहां के दल व्यस्त हैं, इसलिए उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया है। जबकि चीन व पाकिस्तान के भारत विरोधी एजेंडों के चलते उन्हें नहीं बुलाया गया है। दरअसल, भाजपा दुनिया को दिखाना या बताना चाहती कि वह लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए चुनाव लड़ती है। दिल्ली के सीएम के गिरफ्तारी बाद अमेरिका, जर्मनी सहित कुछ अन्य देश ने मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर सवाल उठाए थे। यही कारण है कि भाजपा दुनिया को यह दिखाना चाहती कि भारत में लोकतंत्र की जड़े काफी गहरी है।

(लेखक डा. विजय )

About The Author